फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Dabri police bursted gang who contacted people through tinder app to Blackmail five arrested

दिल्ली: दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे उगाही करने वाले गिरोह के 5 गिरफ्तार

Wed, 27 Oct 2021 02:32 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Oct 2021 02:32 AM IST
सार

दिल्ली की डाबरी थाना पुलिस ने मंगलवार को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Delhi Dabri police bursted gang who contacted people through tinder app to Blackmail five arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

डाबड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से उगाही करने वाले गिरोह का खुलासा कर महिला सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.78 लाख रुपये, तीन सोने की अंगूठी, चार मोबाइल फोन, पुलिस फाइल, पुलिस की गाड़ियों पर लगने वाली लाइट, स्कूटी और एक कार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 21 अक्तूबर को एक लकड़ी कारोबारी ने शिकायत देकर बताया था कि एक माह से उसके पास पूजा नाम की महिला का फोन आ रहा था। वह उसे प्लाई बोर्ड खरीदने के लिए बुला रही थी। 21 अक्तूबर को वे माता चानन देवी अस्पताल के पास थे तो पूजा का व्हाट्स एप कॉल आया। वह पांच मिनट में उनके पास पहुंच गई और अपने घर ले गई। वहां उसने पानी पिलाया। इसे पीते ही वे बेहोश हो गए। होश आया तो खुद को बिस्तर पर निर्वस्त्र पाया।
विज्ञापन


कमरे में मौजूद पांच-छह महिलाएं और तीन पुरुष उनकी पिटाई करने लगे। दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर उन्होंने कारोबारी से 15 हजार रुपये, कलाई घड़ी, सोने की अंगूठी ले लिए। उन्होंने सात लाख रुपये मांगे और न देने पर दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी। उनके चंगुल से किसी तरह छूटकर कारोबारी डाबड़ी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने जीवन पार्क के उस मकान पर दबिश दी, जहां कारोबारी को ले जाया गया था। इसे रेवती और उसका पति वैभव वारदात के लिए मुहैया कराते थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दंपती ने बताया कि गिरोह की सरगना राजौरी गार्डन निवासी महिला सोनू सूरी उर्फ शिवानी है। उसकी तितारपुर में दो दुकानें हैं और वह दो एनजीओ भी चलाती है। सोनू को गिरफ्तार करने के बाद जांच में पता चला कि दुष्कर्म के एक मामले में उसे सात साल की सजा हो चुकी है। 19 महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आई है। सोनू की निशानदेही पर उसके दो साथियों बुराड़ी निवासी शीतल अरोड़ा और टैगोर गार्डन निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया।


जांच में पुलिस को पता चला कि गिरोह के सभी सदस्यों की भूमिका अलग थी। सोनू टिंडर एप पर संभावित युवाओं के मोबाइल नंबर तलमशती थी। इन्हें वह शीतल अरोड़ा उर्फ पूजा को देती। वह दोस्ती करने के बाद युवा को रेवती के आवास पर लेकर आती थी। एक आरोपी उससे संबंध बनाने की कोशिश करती थी। इसी बीच गिरोह के अन्य सदस्य कमरे में आते थे। इसमें हरविंदर सिंह एक न्यायाधीश और कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाता था। सोनू सूरी एनजीओ संचालक की भूमिका में रहती थी। मुकेश और वैभव पड़ोसी और परिवार की भूमिका निभाते थे। पुलिस के मुताबिक, घर से एक डायरी मिली है, जिसमें 34 लोगों से उगाही की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed