{"_id":"634666617038ea5521498b3b","slug":"delhi-crime-news-three-arrested-for-murder-of-businessman-in-bindapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बिंदापुर में कारोबारी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, दो हमलावर भी शामिल, यूपी के कन्नौज से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बिंदापुर में कारोबारी की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, दो हमलावर भी शामिल, यूपी के कन्नौज से पकड़ा
Wed, 12 Oct 2022 12:32 PM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:32 PM IST
सार
बिंदापुर इलाके में हमलावरों ने बीच सड़क पर कपड़ा व्यापारी मोहित अरोड़ा (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनमें दो हमलावर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में कारोबारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, इनमें दो हमलावर भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Delhi | 3 accused, including 2 assailants, arrested from the Kannauj district of Uttar Pradesh in the case of the murder of a saree shop owner in the Bindapur PS area; CCTV footage went viral. Attempts were made in view of a robbery: DCP Dwarka M Harsha Vardhan
— ANI (@ANI) October 12, 2022विज्ञापन
बता दें कि रविवार देर रात हमलावरों ने कपड़ा व्यापारी मोहित अरोड़ा (32) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोहित अपने परिवार के साथ उत्तम नगर के मानसकुंज में रहते थे। इनके परिवार में बड़े भाई रोहित अरोड़ा व अन्य सदस्य हैं। मोहित की आर्य समाज रोड, उत्तम नगर इलाके में साड़ी की दुकान है। रोहित व मोहित दोनो भाई इसी दुकान पर बैठते थे।
विज्ञापन