फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime: murder of child, dead body found in the bed box

Delhi Crime : बच्चे को मार बेड में छुपाया शव, मां ने पति की महिला मित्र पर लगाया आरोप, ई-रिक्शा चालक की हत्या

Sat, 12 Aug 2023 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 06:19 AM IST
सार

पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे के पिता का अपनी महिला मित्र से झगड़ा हुआ था। ऐसे में मां ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Delhi Crime: murder of child, dead body found in the bed box
demo pic

विस्तार

इंद्रपुरी में बृहस्पतिवार देर शाम 11 साल के एक बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव घर के बेड बॉक्स में मिला। वारदात के समय बच्चा घर में अकेला था और माता-पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस ने मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे के पिता का अपनी महिला मित्र से झगड़ा हुआ था। ऐसे में मां ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मृत बच्चे की शिनाख्त दिव्यांश के रूप में हुई है। वह पिता जितेंद्र और मां नीलू के साथ इंद्रपुरी के ई ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे बीएलके अस्पताल से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे  में ले लिया। गर्दन पर घोटे जाने का निशान था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मां ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है। पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह कार्यालय से घर पहुंची। घर में बेटा दिव्यांश नहीं था। उन्हें लगा कि वह डांस कक्षा में गया है। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने तलाश शुरू की। डांस कक्षा में पूछे जाने पर पता चला कि बेटा कक्षा में नहीं आया है। उसके बाद पति को जानकारी दी। उसके बाद मां ने घर में एक बार फिर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसने बेड का एक हिस्सा उठा हुआ देखा। उसे खोलने पर दिव्यांश बॉक्स में अचेत अवस्था में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मां ने पति की एक महिला मित्र पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह मनमुटाव की वजह से अपने पति से अलग रह रही है। पति की एक महिला मित्र का उसके घर आना जाना है। इस वजह से कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। उसने महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में आरोपी महिला के बच्चे के घर आने के सबूत मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने ही बच्चे की हत्या की है।

ई-रिक्शा चालक की डंडे से पीटकर हत्या
कश्मीरी गेट इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर सवारी बैठाने के विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को पिता-पुत्र ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी के फरार बेटे की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी जहीरुद्दीन के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार ई-रिक्शा चालक की पहचान तायस खान के रूप मेंं हुई है। फरार आरोपी असरुल है। 


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को मोरी गेट गोल चक्कर के पास एक शख्स की डंडे से पिटाई करने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को जहीरुद्दीन अचेत अवस्था में मिला। जिसे पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि दो लोग एक व्यक्ति की डंडे से पिटाई कर रहे थे। आस पास मौजूद लोग हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने कहा कि पीड़ित ने उनके कई सवारियों को खराब किया है। इसलिए आज इसकी हत्या कर देंगे। हमलावर पीड़ित को तब तक मारते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed