फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Crime: Blackmail by hacking businessman's mobile, recover 10.50 lakh, attempt to commit suicide

Delhi Crime : कारोबारी का मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल, 10.50 लाख वसूले, आत्महत्या की कोशिश

Thu, 23 Jun 2022 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 05:57 AM IST
सार

कहीं ऐसा न हो कि लोन स्वीकृत होने या लॉटरी वाले मैसेज पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाए। मोबाइल में स्टोर वीडियो और फोटो साइबर ठगों के पास पहुंच जाए। पूर्वी दिल्ली के कारोबारी के साथ ऐसा ही हुआ। आरोपियों ने कारोबारी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे भेजकर वसूली शुरू कर दी।

विज्ञापन
Delhi Crime: Blackmail by hacking businessman's mobile, recover 10.50 lakh, attempt to commit suicide
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल फोन पर आए अनजान संदेश के लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि लोन स्वीकृत होने या लॉटरी वाले मैसेज पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाए। मोबाइल में स्टोर वीडियो और फोटो साइबर ठगों के पास पहुंच जाए। पूर्वी दिल्ली के कारोबारी के साथ ऐसा ही हुआ। आरोपियों ने कारोबारी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे भेजकर वसूली शुरू कर दी।

विज्ञापन


बाद में उसके फोन की कांटैक्ट लिस्ट से रिश्तेदारों और करीबियों को भी फोटो भेज कर पैसे के लिए दबाव बनाना शुरू किया। परेशान कारोबारी ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने कारोबारी युवक से करीब 10.50 लाख रुपये वसूल लिए थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित समीर (30) वसुंधरा एंक्लेव में सपरिवार रहता है। परिवार का सर्जिकल उपकरणों का कारोबार है। करीब तीन माह पूर्व समीर के मोबाइल पर लोन स्वीकृत होने का एसएमएस आया। मैसेज में एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर बाद समीर के मोबाइल की फोटो गैलरी से पर्सनल फोटो निकालकर उसे ही व्हाट्स एप की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कॉल कर कहा कि फोन का सारा डाटा उनके पास है। इससे बचने के लिए लिंक के जरिए 2700 रुपये देने होंगे। समीर ने डरकर रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया। इसके बाद वसूली शुरू कर दी। आरोपियों ने हर दिन पीड़ित से 25 से 30 हजार रुपये लेना शुरू कर दिया।

रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट के आधार पर रिश्तेदारों, यहां तक कि बहन के ससुराल वालों को उसकी अश्लील फोटो भेज दी। परिवार धार्मिक अनुष्ठान के लिए दिल्ली से बाहर गया तो समीर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने समीर को विश्वास में लेकर पूछताछ की। तब उसने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। शनिवार को परिवार ने मामले की शिकायत पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस को दी। 

सेक्सटॉर्शन से शर्म न करें पुलिस को दें शिकायत

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी तेजी से बढ़ रही है। साइबर ठग किसी ने किसी तरह सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर पीड़ितों से रकम वसूल रहे हैं। कभी मोबाइल हैक कर तस्वीरों से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेल किया जाता है तो कभी दोस्ती कर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील हरकत करवाकर उसे रिकॉर्ड कर उसके जरिये ब्लैकमेलिंग होती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें और न ही सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के दोस्ती के जाल में फंसे। यदि ऐसा हो भी जाता है तो बिल्कुल न घबराए और बिना डरें और बिना शर्म के फौरन पुलिस को खबर दें।



कोविड के बाद तेजी से बढ़ा साइबर अपराध : आंकड़ों पर गौर करें तो कोविड के बाद अचानक साइबर अपराध में एकदम तेजी आई है। सितंबर 2020 में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने संसद को जानकारी दी थी कि वर्ष 2020 में 696938 साइबर सिक्योरिटी से जड़ी वारदात हुई। यह वर्ष 2019 से दोगुना थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साइबर अपराधों में 37 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ही रोजाना औसतन 50 से अधिक साइबर ठगी की वारदात होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed