Delhi Crime : दिल्ली में 20 साल के युवक और उसके चचेरे भाई पर चाकू से हमला, मामला दर्ज; पुलिस ने की अपील
दिल्ली के ब्रजपुरी इलाके में एक 20 साल के युवक और उसके चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की दफ्तीश में जुट गई है।
विस्तार
डिनर के बाद आइसक्रीम खाने गया था पीड़ित
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 10 बजे पीड़ित राहुल और चचेरा भाई सोनू रात को डिनर के बाद न्यू उस्मानपुर इलाके में शिब्बन मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास आइसक्रीम खाने के लिए गए थे। पीड़ित और आरोपी दोनों ही पड़ोसी हैं और एक ही गली के रहने वाले हैं। किसी बात को लेकर राहुल और जैद के बीच कहासुनी हो गई। तभी मोहम्मद जैद ने राहुल के पेट के नीचे हिस्से पर चाकू से वार कर दिया और सोनू के हाथ पर चोटें आई हैं।
पुलिस ने दो धाराओं में किया मामला दर्ज
जानकारी के लिए बता दें कि दयालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और 324 के तहत मामला दर्ज किया है। जैद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि मोहम्मद जैद ने राहुल को कहासुनी के बाद चाकू मार दिया। सोनू भी इस हमले में घायल हुआ है। जैद और राहुल एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों के बीच पहले भी कई दफा विवाद हुआ था। मैं सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। ये दो युवाओं के बीच हुआ विवाद है। हम जैद को तलाश रहे हैं। उसका परिवार हमारी मदद कर रहा है।
#WATCH | Mohammed Zaid stabbed Rahul after having an argument with him. Sonu also sustained injuries. Both Zaid and Rahul know each other and they earlier also had arguments several times. I would appeal to all to maintain peace as there is no such communal angle (Hindi-Muslim).… https://t.co/FKCW6b0w4a pic.twitter.com/c5jBbifXZq
— ANI (@ANI) June 24, 2023