{"_id":"607137968ebc3ed3802f9f18","slug":"delhi-covid-double-mutant-and-new-strain-catching-kids-this-time-many-kids-are-infected-5-admit-in-lnjp-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जद में मासूम : अब बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है वायरस, नए म्युटेंट ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जद में मासूम : अब बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है वायरस, नए म्युटेंट ने बढ़ाई चिंता
Sat, 10 Apr 2021 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:59 AM IST
सार
- लोकनायक अस्पताल में कोरोना से पीड़ित 5 बच्चे हैं भर्ती, सभी में हल्के लक्षण
- डबल म्युटेंट और नए स्ट्रेन के कारण अब यह वायरस कम उम्र के लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी संक्रमित कर रहा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का संक्रमण अब पहले के मुकाबले ज्यादा घातक हो रहा है। संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं । डबल म्युटेंट और नए स्ट्रेन के कारण अब यह वायरस कम उम्र के लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह में कोरोना से संक्रमित होने के बाद पांच बच्चे दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ गई है। अस्पताल की बाल रोग विभाग की एक डॉक्टर ने बताया कि बीते एक सप्ताह में जो बच्चे भर्ती हुए हैं। उनमें से दो बच्चे तीन माह से कम के हैं। वहीं तीन बच्चे एक साल से भी कम के हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सभी शिशुओं में संक्रमण के बेहद हल्के लक्षण है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह बच्चे संक्रमण के नए स्ट्रेन से पीड़ित हों, क्योंकि पिछले एक साल से इस आयु वर्ग का कोई भी बच्चा संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ था।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले साल 60 साल से अधिक उम्र के ही अधिकतर लोग कोरोना संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो रहे थे लेकिन इस बार काफी कुछ बदल गया है। अब 30 से 45 साल की उम्र की भी मरीज भर्ती हो रहे हैं।
इसके अलावा छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी बड़ी संख्या में इलाज के लिए आ रही हैं। डॉ. सुरेश ने बताया कि उनके अस्पताल में फिलहाल 170 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाकर 1000 से ज्यादा कर दिया गया है।