फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi-coronavirus-update-27-december-in-last-24-hours-331-new-cases-positivity rate increases

दिल्ली: बीते 24 घंटे में कोरोना के मिले 331 नए मामले, लोकनायक अस्पताल से चार ओमिक्रॉन रोगियों की हुई छुट्टी

Tue, 28 Dec 2021 01:16 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 01:16 AM IST
सार

अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 266 हुई है। विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 32116 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक राजधानी में 1.06 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
delhi-coronavirus-update-27-december-in-last-24-hours-331-new-cases-positivity rate increases
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के नए मामले 300 पार मिले हैं। वहीं एक दिन में 63 लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित भी पाए गए हैं। स्थिति यह है कि सोमवार को राजधानी में लगातार तीसरे दिन संक्रमण की वजह से एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इस माह में अब तक आठ कोरोना मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इनके अलावा राजधानी के 300 से ज्यादा इलाके सील हुए हैं। यहां सरकार ने कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 331 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 144 मरीजों को छुट्टी दी गई है, लेकिन एक मरीज की मौत भी हुई है। इनके अलावा 63 नए ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 142 हो गए। बीते चार दिनों से किसी भी ओमिक्रॉन मरीजों को छुट्टी नहीं मिली है। 142 ओमिक्रॉन मरीजों में से अब तक 23 मरीजों को ही छुट्टी मिल पाई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1443683 हुई है, जिनमें 1417288 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 25106 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल कोरोना संक्रमण के 1289 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 692 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 266 हुई है। विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 32116 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक राजधानी में 1.06 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात लोकनायक अस्पताल से चार ओमिक्रॉन रोगियों को मिली छुट्टी
चार दिन बाद राजधानी में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिली है। सोमवार देर रात लोकनायक अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी दी है लेकिन उन्हें 14 दिन तक अपने अपने घरों में क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अब तक कुल 44 ओमिक्रॉन मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अस्पताल में अब तक 55 मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है। अभी 11 ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज भर्ती हैं। वहीं 11 अन्य कोविड संक्रमित मरीज भी भर्ती हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आने वाली है। 

डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। यह वैरिएंट अभी तक हल्का दिख रहा है। किसी में भी गंभीरता नहीं देखी जा रही है लेकिन इसके आधार पर यह सोचना कि हमें बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, तो यह गलत है। लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। नियमों का पालन करने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है। 

ग्रेप के दूसरे चरण की ओर बढ़ी दिल्ली
राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले इस कदर तेजी से बढ़ रहे हैं कि दो दिन में ही ग्रेप नियम के दूसरे चरण की ओर दिल्ली बढ़ने लगी है। इस चरण के अनुसार अगर राजधानी में एक फीसदी संक्रमण दर मिलती है तो कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। पिछले एक दिन में 48589 सैंपल की जांच हुई है, जिनमें दैनिक संक्रमण दर 0.68 फीसदी पाई गई है। बीते दो दिन की स्थिति देखें तो यह दर 0.50 फीसदी के आसपास थी।

छह जून के बाद आए सबसे अधिक मामले
राजधानी में इस साल छह जून के बाद सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। छह जून को एक दिन में 381 मामले मिले थे लेकिन इसके बाद लगातार नए मरीजों की संख्या कम होती चली गई और इस माह के पहले सप्ताह तक हर दिन 20 से 30 मरीज ही संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन बीते दो सप्ताह में यह संख्या 10 गुना अधिक बढ़ी है।

पांच दिन में तीन गुना बढ़े दैनिक मरीज
राजधानी में बीते पांच दिन के अंदर ही कोरोना संक्रमण के रोजाना मिलने वाले मामलों में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 23 दिसंबर को राजधानी में 118 लोग संक्रमित मिले थे, लेकिन इसके बाद हर दिन यह संख्या बढ़ती चली गई और 23 से 27 दिसंबर के बीच दैनिक मामलों में 2.84 गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

दिल्ली में मरीज ज्यादा, क्योंकि जांच हुई कम
रविवार को अवकाश के चलते राजधानी में 48 हजार सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 336 कोरोना संक्रमित मिले, लेकिन इससे पहले की स्थिति देखें तो शनिवार को 52 हजार और उससे पहले शुक्रवार को 57 हजार से भी ज्यादा सैंपल की जांच हुई थी। अगर जांच की यह संख्या बरकरार रहती है तो राजधानी में पिछले एक दिन के दौरान 400 से ज्यादा सैंपल कोरोना संक्रमित मिल सकते थे।


येलो अलर्ट : यह तब लागू होगा जब लगातार दो दिन तक कोरोना की संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से ज्यादा होगा। या एक हफ्ते में 1500 नए मामले आएंगे या एक हफ्ते में 500 ऑक्सीजन बेड पर मरीज भर्ती होंगे। इस दौरान अनलॉक की स्थिति होगी। यानी दिल्ली खुली रहेगी।

ये लागू होंगी पाबंदी
1. मेट्रो 50 फीसदी की क्षमता पर चलेगी।
2. शैक्षणिक संस्थानों के साथ सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, सम्मेलन कक्ष, बैंक्वेट हॉल, स्पॉ एंड वेलनेस क्लीनिक, योग संस्थान व जिम बंद हो जाएंगे।
3. रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा रात्रि कर्फ्यू।
4. सुबह 10 से रात 8 बजे के बीच दुकानें व शॉपिंग माल सम-विषम फार्मूले पर खुलेंगे।
5. सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 फीसदी की क्षमता पर रेस्तरां और दोपहर 12 से रात 10 तक 50 फीसदी की क्षमता पर बार खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed