दिल्ली में कोरोना : बीते 24 घंटे में सामने आए 1568 नए मामले, 156 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को संक्रमण के 1568 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 1419986 हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मंगलवार को 58 दिन बाद लगातार दूसरे दिन कोरोना के 16 हजार से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 3 फीसदी से कम हो गई है। हालांकि, मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पिछले 24 घंटों में 156 लोगों की मौत हुई और 1568 नए मामले सामने आए हैं।
Delhi reports 1,568 new COVID19 cases, 4,251 recoveries and 156 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) May 25, 2021
Active cases: 21,739
Death toll: 23,565
Total recoveries: 13,74,682 pic.twitter.com/Ggoa6GSWrZ
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को संक्रमण के 1568 मामले आए। इससे पहले 27 मार्च को 1558 संक्रमित मिले थे। अब दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 1419986 हो गई है। इनमें से 1374682 स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4251 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इस महामारी से अबतक कुल 23,565 मौत हो चुकी है।
फिलहाल सक्रिय मामले 21,739 हैं। मृत्युदर बढ़कर 1.66 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.53 फीसदी है। विभिन्न अस्पतालों में 7872 और कोविड केयर केंद्रों में 304 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 11915 रोगियों का इलाज हो रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 73406 सैंपल जांचे गए। इनमें आरटीपीसीआर से 47494 और रैपिड एटीजन से 25912 टेस्ट हुए। संक्रमण दर 2.14 फीसदी रही। अभी तक 1 करोड़ 88 लाख 62 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।