फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi corona vaccine update capital receives four lakh doses before stock ends

दिल्ली में वैक्सीनेशन: वैक्सीन खत्म होने से पहले मिली चार लाख डोज, फिलहाल नहीं बंद होंगे टीकाकरण केंद्र

Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 30 Jun 2021 10:39 PM IST
सार

कोविशील्ड की नई खेप मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने राहत की सांस ली है। इसलिए फिलहाल राजधानी में टीकाकरण केंद्र बंद नहीं होंगे। अब अगले तीन दिन का पर्याप्त भंडारण है। हालांकि, कोवाक्सिन की खुराक दो दिन के लिए ही उपलब्ध हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi corona vaccine update capital receives four lakh doses before stock ends
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैक्सीन की कमी के चलते एक बार फिर राजधानी में टीकाकरण केंद्रों को बंद किए जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बुधवार सुबह चार लाख खुराक उपलब्ध होने के बाद राहत की सांस ली गई है। फिलहाल, अगले तीन दिन का पर्याप्त भंडारण है। हालांकि, कोवाक्सिन की खुराक दो दिन के लिए ही उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोविशील्ड की चार लाख खुराक की नई खेप आने के बाद अब 6.22 लाख डोज भंडारण में हैं। कोवाक्सिन की 1.42 लाख खुराक उपलब्ध हैं। कोवाक्सिन के लिए दो और कोविशील्ड की इन खुराक का तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद फिर से संकट खड़ा हो सकता है। 
विज्ञापन


क्योंकि, राजधानी में हर दिन एक लाख से अधिक खुराकें दी जा रही हैं। पिछले एक दिन की स्थिति देखें तो 2.03 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिनमें से 1.65 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार वैक्सीन लगवाई थी। अब तक 77.47 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से पहली खुराक का टीकाकरण 59.66 लाख है, जबकि 17.80 लाख लोगों ने दूसरी खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, राजधानी में 763 जगहों पर 1374 केंद्र हैं, जहां टीकाकरण किया जा रहा है। एक दिन में 2.26 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता है। हालांकि, वैक्सीन की पर्याप्त खुराक न होने की वजह से यह सीमित गति में आगे बढ़ रहा है। अब तक दिल्ली को 21.32 लाख कोवाक्सिन और 58.96 लाख खुराक कोविशील्ड वैक्सीन की प्राप्त हो चुकी हैं। 


दिल्ली सरकार वैक्सीन की खुराक कम होने की वजह से बुधवार तक ही टीकाकरण किए जाने की जानकारी दे चुकी थी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि वैक्सीन का भंडारण कम हो रहा है। मंगलवार और बुधवार के लिए ही खुराक उपलब्ध हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की थी कि अगर समय पर वैक्सीन नहीं मिली तो बृहस्पतिवार से टीकाकरण केंद्रों को फिर से अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed