फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Corona increasing, not getting free vaccine

Delhi : बढ़ रहा कोरोना, नहीं मिल रही मुफ्त वैक्सीन, तैयारियां परखने के लिए मॉकड्रिल कल

Mon, 10 Apr 2023 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 06:16 AM IST
सार

केवल तीन जिलों में चार साइट पर शुल्क देकर 13 अप्रैल तक वैक्सीन की सुविधा मिल रही है। इनमें से  भी कुछ केंद्र पर मौके पर जाकर वैक्सीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Delhi : Corona increasing, not getting free vaccine
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीनेशन की मांग भी बढ़ रही है, लेकिन दिल्ली के 11 जिलों में एक भी केंद्र पर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। केवल तीन जिलों में चार साइट पर शुल्क देकर 13 अप्रैल तक वैक्सीन की सुविधा मिल रही है। इनमें से  भी कुछ केंद्र पर मौके पर जाकर वैक्सीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कोविन एप के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना की तीसरी डोज केवल 21.58 फीसदी ही लोगों को लगी है, जबकि करीब 78 फीसदी लोग अभी भी वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कोविन एप पर वैक्सीन की तलाश की जा रही है, लेकिन मुफ्त वैक्सीन का एक भी स्लॉट उपलब्ध नहीं है। 
विज्ञापन


इन जिलों में नहीं है वैक्सीन
मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली,उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिणी दिल्ली 

इन जिलों में है वैक्सीन 
पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली

वैक्सीन मृत्यु दर और रुग्णता पर प्रभावी 
जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च में प्रकाशित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के रिसर्च से पता चलता है कि कोविड टीकाकरण रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी है। अस्पताल ने जनवरी और फरवरी 2022 के बीच एक अध्ययन किया। इस दौरान सार्स कोव-2 वायरस के ओमिक्रॉन के कारण लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हुए थे। इस अध्ययन में देखा गया कि यांत्रिक वेंटिलेशन की आवश्यकता, अस्पताल में रहने की अवधि और मृत्यु दर उन रोगियों में कम थी, जिन्हें पूरी तरह या आंशिक रूप से टीका लगाया था। वहीं, गैर-टीकाकृत रोगी गंभीर हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


176 को लगी वैक्सीन
कोविन एप के अनुसार दिल्ली में रविवार को वैक्सीन के लिए शाम पांच बजे तक 1205 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से केवल 176 लोगों को वैक्सीन मिली। इसमें पहली डोज लेने वाले 64 लोग, दोनों वैक्सीन लगवाने वाले 54 लोग, 12 से 14 साल के 66 लोग, 15 से 17 साल के 14 लोग, 18 से 59 साल के 54 लोग और 60 साल से अधिक उम्र के 6 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दिल्ली में कुल 3,74,06,162 वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 1,82,96,664 लोगों ने कोरोना की पहली डोज, 1,57,16,753 लोगों को कोरोना की दोनों डोज और 33,92,745 लोगों को कोरोना की तीसरी डोज लग चुकी है। 


तैयारियां परखने के लिए मॉकड्रिल कल
कोरोना से बचाव के उपाया परखने के लिए राजधानी के अस्पतालों में मॉकड्रिल मंगलवार को होगी। हालांकि, केंद्र सरकार ने सोमवार व मंगलवार को मॉकड्रिल तय की है। पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक व प्रवक्ता डॉ. रजत झांब व लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मॉकड्रिल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed