{"_id":"61830065f0f38b614a06624a","slug":"delhi-corona-cases-increased-for-the-second-consecutive-day-40-infected-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे की घंटी : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस बढ़े, 40 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे की घंटी : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस बढ़े, 40 संक्रमित मिले
Thu, 04 Nov 2021 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Nov 2021 03:04 AM IST
सार
दो दिन में ही कोरोना के मामले 18 से बढ़कर 41 हो चुके हैं यानी दोगुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर बाजारों में भीड़ और कोविड नियमों की अनदेखी से राजधानी में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के केस बढ़े हैं। दो दिन में ही कोरोना के मामले 18 से बढ़कर 41 हो चुके हैं यानी दोगुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 41 लोग कोरोना संक्त्रस्मित हुए हैं, जबकि 30 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस दौरान 52,791 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 0.08 फीसदी संक्रमित मिले हैं। विभाग के अनुसार राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,39,963 हो चुकी है। इनमें से 14,14,522 मरीज अब तक कोरोना को हरा चुके हैं।
विज्ञापन
दो और इलाके सील
त्योहारों के बीच कोरोना संक्रमण बढ़ते ही फिर से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हो चुकी है। पिछले एक दिन में दिल्ली के दो और इलाकों को सील किया गया। जबकि बीते मंगलवार को एक ही दिन में 12 नए इलाके कंटेनमेंट जोन में तब्दील हुए हैं। हालांकि सरकार ने इन क्षेत्रों की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की है। यहां नियमों का सख्ती से पालन कराने को लिए सिविल डिफेंस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अन्य इलाकों की तरह कंटेनमेंट जोन में छूट नहीं मिलेगी। इन इलाकों में पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
त्योहारों में धीमा पड़ा टीकाकरण
त्योहारों के चलते कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है। पिछले एक दिन में 37 हजार टीकाकरण हुआ है जबकि उससे पहले के दिनों में यह संख्या एक लाख से भी अधिक दर्ज की गई थी। अब तक राजधानी में 2.05 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। 74.80 लाख से भी ज्यादा लोग दोनों खुराक लेकर कोरोना का टीकाकरण खत्म कर चुके हैं।