फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Congress will get new president within two days

कौन होगा दिल्ली कांग्रेस का नया बॉस?: अनिल चौधरी का कार्यकाल हुआ पूरा, ये तीन नाम रेस में आगे

Thu, 17 Aug 2023 11:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। क्योंकि अध्यक्ष अनिल चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Delhi Congress will get new president within two days
खरगे-राहुल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

 दिल्ली में कांग्रेस जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। बीते बुधवार को कांग्रेस ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर बैठक की थी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रही हैं और नए अध्यक्ष की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। क्योंकि अध्यक्ष अनिल चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीती शाम को राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के करीब 10 नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की थी और सभी से नाम पूछे थे। अभी रेस में सबसे आगे देवेंद्र यादव का नाम चल रहा है। वहीं अरविंदर सिंह लवली और रोहित चौधरी भी रेस में हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अगले दो से तीन दिनों के अंदर नाम का ऐलान कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक में दो टूक कहा कि काम करने वाले ही पार्टी में रहेंगे और उन्हें ही जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने काम नहीं करने वाले नेताओं को आराम करने की सलाह दी, बेशक वे कितने ही वरिष्ठ नेता और कई चुनाव जीते हों। बुधवार को कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने शिकायत की कि यहां आए अधिकतर नेता न तो प्रदेश की बैठक में आते हैं और न ही धरना प्रदर्शन में शामिल होते हैं।

विज्ञापन

इस पर प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे रहे। राहुल ने शिकायत को गंभीरता लेते हुए वरिष्ठ नेताओं को अप्रत्यक्ष तौर पर फटकार लगाई। राहुल ने चेतावनी दी कि काम करना है तो वे पार्टी में रहें, अगर काम नहीं कर सकते है तो आराम करें। अब मौजूद गतिविधि व काम को देखकर ही पार्टी में जिम्मेदारी मिलेगी। लिहाजा, पार्टी को काम करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। 

इस बीच दो-तीन नेताओं ने प्रदेश इकाई में गुटबाजी दूर करने का आग्रह किया। इस पर राहुल ने कहा कि गुटबाजी दूर करने के लिए कोई बाहर से नहीं आएगा। बैठक में मौजूद तमाम नेताओं में ही गुटबाजी है। लिहाजा, उन्हें स्वयं गुटबाजी दूर करनी होगी। वह पार्टी की बैठकों में शामिल हो और कार्यक्रमों में शिरकत करें। इसके अलावा वह पार्टी की नीतियों व सरकारों की ओर से किए जा रहे जनविरोधी कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। इसके बाद गुटबाजी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed