{"_id":"6078e4468fc36f38c14de5ff","slug":"delhi-condition-worst-in-the-case-of-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अव्वल: कोरोना मरीजों के मामले में राजधानी की हालत देश में सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अव्वल: कोरोना मरीजों के मामले में राजधानी की हालत देश में सबसे खराब
Fri, 16 Apr 2021 06:41 AM IST
Vikas Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:41 AM IST
सार
दिल्ली देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहर बन गया है। कुछ डॉक्टर इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित शहर बन गया है। कुछ डॉक्टर इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं। हालांकि कुछ सप्ताह पहले तक हालात ऐसे नहीं थे। इसके साथ दिल्ली ने मुंबई को काफी पीछे छोड़ दिया है जो एक समय देश में कोरोना का एक बड़ा हॉट स्पॉट था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 16699 नए मामले सामने आए तो वहीं 112 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 20.22 फीसदी रही। ये बेहद खतरनाक और महामारी शुरू होने के बाद सबसे अधिक है। हालांकि बुधवार को कम मामले सामने आए थे क्योंकि 20 हजार जांच कम की गई थी। इससे संक्रमण दर 20.22 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
तीसरी लहर के दौरान सबसे अधिक संक्रमण दर 14 नवंबर को 15.33 फीसदी रही थी। वहीं आंकड़ों के अनुसार मुंबई में अब तक के सबसे अधिक 11163 केस चार अप्रैल को सामने आए थे।
विज्ञापन
दिल्ली में महामारी की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे अधिक 8593 मामले 11 नवंबर 2020 आए थे जबकि 18 नवंबर को 131 मौतें हुई थीं जो एक दिन में सबसे अधिक थीं। वहीं राजधानी में 11 अप्रैल को 10774 मामले सामने आए और उसके बाद इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 13468, और बुधवार को 17282 मामले सामने आए।
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर सुरजीत चैटर्जी के अनुसार कोरोना राजधानी में हर किसी को निशाना बना रहा है। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, चाहे टीका लगवाया है या नहीं। वहीं दूसरे डॉ. अवधेश बंसल का कहना है कि हमें कुछ दिन और देखना होगा कि इस बढ़ोतरी का पीक कहां पर आता है। इसमें सबसे खतरनाक बात ये है कि परिवार के ज्यादातर या सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
बुधवार को बंगलूरू में 8155, चेन्नई में 2564 मामले सामने आए थे। वहीं महामारी शुरू होने के बाद पुणे में सबसे अधिक 12494 केस चार अप्रैल को दर्ज किए गए।
मार्च में कोरोना के आंकड़े
पंजीकृत मौत
दिल्ली 23141 117
मुंबई 88710 216