फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi condition worsened amidst increasing corona cases no ICU beds in hospital

दिल्ली की हालत खराब: जनता के फोन उठाना बंद, 71 अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं

Wed, 14 Apr 2021 06:14 AM IST
प्राची प्रियम परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Apr 2021 06:14 AM IST
सार

दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट पर दिए ज्यादात्तर फोन नंबर मिले बंद। मंगलवार रात 8:42 से 9:38 तक 18 अस्पतालों को किया फोन। लोकनायक, राजीव गांधी, जीटीबी अस्पताल के फोन नंबर बंद, प्राइवेट ने कहा-सॉरी, 150 से अधिक है वेटिंग।
 

विज्ञापन
Delhi condition worsened amidst increasing corona cases no ICU beds in hospital
दिल्ली के अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना महामारी की चौथी लहर के बीच एक बार फिर मरीजों की जान पर बन आई है। अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर होने के सरकारी दावों की पोल उस वक्त खुली जब 18 अस्पतालों में फोन करने के बाद भी कहीं आईसीयू बिस्तर खाली होने की जानकारी नहीं मिली। 
विज्ञापन


दरअसल राजधानी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 90 फीसदी वेंटिलेटर भरे जा चुके हैं। 71 अस्पतालों में आईसीयू बेड नहीं है। वहीं 59 अस्पतालों में एक भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। मंगलवार रात को रोहिणी सेक्टर सात निवासी उमेद सिंह कैंतुरा को संक्रमण होने की वजह से आईसीयू बेड की जरूरत थी लेकिन उनके परिजन राजीव कुमार ने बताया कि कहीं भी अस्पताल में बेड नहीं है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध होने का दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों की सच्चाई का पता लगाने के लिए जब अमर उजाला ने मंगलवार रात 8:42 से 9:38 बजे के बीच दिल्ली फाइट कोरोना वेबसाइट के जरिए अस्पतालों से संपर्क करना शुरू किया तो हकीकत चौंकान्ने वाली सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार की इस वेबसाइट पर कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी दी गई है। वेबसाइट के अनुसार राजधानी के अस्पतालों में 13,901 बिस्तर हैं जिनमें से 8340 भरे हैं। जबकि 4751 बिस्तर खाली हैं। वहीं वेंटिलेटर की स्थिति है कि 1168 में से 1058 भरे हैं। जबकि 110 वेंटिलेटर खाली हैं। 

हालांकि जब वेबसाइट पर दिए गए अस्पतालों के नंबर पर फोन करना शुरू किया तो दिल्ली सरकार के लोकनायक, राजीव गांधी और जीटीबी अस्पताल के फोन नंबर स्विच ऑफ थे। रात 11 बजे तक यह तीनों नंबर सेवा में नहीं थे। 

इनके बाद वसंतकुंज स्थित फोर्टिस, इंडियन स्पाइन इंजरी सेंटर, इंद्रप्रस्थ अपोलो, शालीमार बाग स्थित फोर्टिस और मैक्स अस्पताल, पड़पड़गंज मैक्स, सर गंगाराम सिटी अस्पताल सहित 18 जगहों पर फोन किया गया लेकिन ज्यादातर अस्पतालों ने फोन लिया। जबकि एक दो ने सॉरी कहते हुए फोन रख दिया। 

वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक उनके यहां इस वक्त 150 मरीजों की वेटिंग चल रही है। जबकि अपोलो और गंगाराम अस्पताल में भी यह वेटिंग 100 से अधिक है। 

ऑपरेशन थियेटर में डाले हैं बेड

रोहिणी स्थित धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के प्रमुख डॉ. पंकज सोलंकी ने बताया कि उनके यहां एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। हालात इस कदर पहुंच चुके हैं कि उन्होंने अपने यहां ऑपरेशन थियेटर को ही आईसीयू में तब्दील कर दिया है। यहां मरीजों को भर्ती किया है लेकिन शाम तक यह भी फुल हो चुका है। 

सरकार की हेल्पलाइन भी सेवा से बाहर
अस्पतालों में फोन के अलावा जब दिल्ली सरकार की कोविड हेल्पलाइन पर संपर्क करते हुए कोविड मरीज के लिए आईसीयू बेड की जानकारी लेनी चाही तो वहां भी जवाब नहीं मिला। देर रात तक हेल्पलाइन सेवा से बाहर थी। इस अव्यवस्था के बारे में जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भी देर रात संपर्क किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। 

सरकार ने दिए हैं ये नंबर, लेकिन जरूरत पर मिले बंद
लोकनायक अस्पताल  9873617028 जीटीबी अस्पताल  9625900725 राजीव गांधी, ताहिरपुर  8595524745 (ये तीनों नंबर देर रात तक चालू नहीं हुए)। 

इन्होंने भी नहीं उठाए फोन
सेंट स्टीफंस अस्पताल 7291977113, दीप चंद बंधु 01127305952, मैक्स साकेत 01171212121, मैक्स पटपड़गंज में मैनेजर गौरव ने 8800333777 फोन चार बार कॉल करने के बाद भी नहीं उठाया। वसंतकुंज स्थित इंडियन स्पाइन इंजरी सेंटर के 011 42255225 पर कॉल तो लिया लेकिन सॉरी सर, नो बेड। बस इतना बोलकर फोन रख दिया। इनके अलावा फोर्टिस अस्पताल ने भी फोन नहीं उठाया। अस्पताल से जानकारी मिली कि वहां 150 मरीजों की वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed