{"_id":"6053523c436d00773a70aff1","slug":"delhi-cm-took-emergency-meeting-on-corona-decide-doorstep-delivery-of-e-health-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ई-स्वास्थ्य कार्ड, मुख्यमंत्री की बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ई-स्वास्थ्य कार्ड, मुख्यमंत्री की बैठक में हुआ फैसला
Thu, 18 Mar 2021 06:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:46 PM IST
सार
-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ एचआईएमएस परियोजना पर समीक्षा बैठक की
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (एचआईएमस) परियोजना की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी करने की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि (एचआईएमएस)दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसके तहत राजधानी के सभी निवासियों के नाम से ई-हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इससे सभी लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लाभों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हेल्थ कार्ड जारी करने के बाद, इसे स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली के साथ जोड़ा जाएगा। एचआईएसएस के तहत दिल्ली वासियों की स्वास्थ्य जानकारी का डाटाबेस स्टोर करने के लिए विभिन्न सुविधाओं जैसे वेब पोर्टल, मोबाइल एप आदि लॉन्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही, दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य बन जाएगा, जिसके पास क्लाउड आधारित हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम होगा। भविष्य में निजी अस्पतालों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। केजरीवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परियोजना को तय समय के अंदर पूरा किया जाना जाए।
उन्होंने कहा कि एचआईएसएस के तहत स्वास्थ्य सेवा प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। सभी रोगी देखभाल सेवाओं, अस्पताल प्रशासन, बजट, योजना, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और प्रक्रियाओं को इसके अंतर्गत लाया जाएगा। पूरा मॉडल कंप्यूटर आधारित होगा। यह लोगों को एक स्थान पर ही सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सक्षम होगा, जिससे उन्हें आपातकालीन मामलों में मदद मिलेगी।