{"_id":"612b616d65cd2f2ba254a573","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-on-vipassana-meditation-for-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विपश्यना साधना के लिए गए मुख्यमंत्री केजरीवाल, 10 दिनों तक सिसोदिया संभालेंगे कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विपश्यना साधना के लिए गए मुख्यमंत्री केजरीवाल, 10 दिनों तक सिसोदिया संभालेंगे कामकाज
Sun, 29 Aug 2021 03:59 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Aug 2021 03:59 PM IST
सार
केजरीवाल 10 दिनों के लिए विपश्यना साधना के लिए चले गए हैं। 10 दिनों तक केजरीवाल किसी के संपर्क में नहीं रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन
arvind kejriwal
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी रविवार से 10 दिनों के लिए विपश्यना साधना के लिए चले गए हैं। ऐसे तो हर बार केजरीवाल इस साधना के लिए बेंगलूरू और महाराष्ट्र में से किसी एक जगह जाते हैं, लेकिन इस बार वो कहां गए हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
साधना के नियमों के अनुसार आज से 10 दिनों तक केजरीवाल किसी के संपर्क में नहीं रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि विपश्यना साधना में करीब 10 दिनों तक लगातार बैठकर ध्यान करना होता है। इस दौरान मौन रहना, ज्यादा बातचीत न करना, बाहरी दुनिया से कोई संपर्क न रखना जैसे कड़े नियमों का पालन करना होता है। इससे पहले साल 2017 में मुख्यमंत्री विपश्यना साधना के लिए महाराष्ट्र गए थे।
विज्ञापन