फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi CM arvind kejriwal allocate ministries to his cabinet members

अरविंद केजरीवाल नहीं संभालेंगे कोई मंत्रालय, सत्येंद्र जैन को मिली दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी

Mon, 17 Feb 2020 06:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 17 Feb 2020 06:18 PM IST
सार

  • सत्येंद्र जैन के पास स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी
  • गोपाल राय इस बार श्रम मंत्री के साथ पर्यावरण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगे
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम के पास
  • कैलाश गहलोत कानून, राजस्व, परिवहन मंत्रालय और आईटी का कामकाज संभालेंगे

विज्ञापन
Delhi CM arvind kejriwal allocate ministries to his cabinet members
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को अपना कार्यभार संभाला। पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी उनके पास कोई मंत्रालय नहीं रहेगा। उनके अलावा उनके अन्य मंत्रियों ने भी अपना कामकाज संभाला।

विज्ञापन


नई व्यवस्था में अरविंद केजरीवाल ने अपने सबसे विश्वस्त सहयोगी सत्येंद्र जैन को दिल्ली जल बोर्ड के मोर्चे पर नियुक्त किया है। वे पूर्व सरकार की तरह इस सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। दिल्ली जल बोर्ड से दिनेश मोहनिया से डिप्टी चेयरमैन पद की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में श्रम मंत्री रहे गोपाल राय इस बार पर्यावरण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी राजेंद्र पाल गौतम संभालेंगे। इसके पूर्व दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते रहे थे। बाकी के मंत्रालय पिछले मंत्रिमंडल के हिसाब से ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार की तरह शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल के विशेष सहयोगी बनकर उभरे मनीष सिसोदिया संभालेंगे। आम आदमी पार्टी शिक्षा विभाग में एक बार फिर महत्वपूर्ण परिणाम देने की तैयारी कर रही है।

मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में बेहद सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले थे। दिल्ली सरकार को भारी बहुमत से वापस लाने में उनके शिक्षा मॉडल का बेहद अहम योगदान माना जाता है।


जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत कानून, राजस्व, परिवहन मंत्रालय और आईटी का कामकाज संभालेंगे। राजेंद्र पाल गौतम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और इमरान हुसैन खाद्य एवं वितरण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed