फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Chief Minister will announce winter action plan on Friday

दिल्ली : प्रदूषण पर वार के लिए योजना तैयार, मुख्यमंत्री केजरीवाल शुक्रवार को करेंगे विंटर एक्शन प्लान की घोषणा

Wed, 27 Sep 2023 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 06:42 AM IST
सार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री 29 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा करेंगे। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 15 फोकस बिंदुओं पर विंटर एक्शन प्लान बना रही है। इसके लिए दिल्ली सचिवालय में संबंधित 28 विभागों के साथ 14 सितंबर को संयुक्त बैठक की गई थी। 

विज्ञापन
Delhi: Chief Minister will announce winter action plan on Friday
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का प्लान तैयार हो गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री 29 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा करेंगे। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 15 फोकस बिंदुओं पर विंटर एक्शन प्लान बना रही है। इसके लिए दिल्ली सचिवालय में संबंधित 28 विभागों के साथ 14 सितंबर को संयुक्त बैठक की गई थी। 

विज्ञापन


बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी , विकास विभाग, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, सीपीडब्लूडी, डीडीए, दिल्ली पुलिस, डीटीसी, राजस्व विभाग, डीएसआईआईडीसी , शिक्षा विभाग , डीएमआरसी ,पीडब्लूडी, ट्रांसपोर्ट विभाग , एनएचएआई , दिल्ली जल बोर्ड, डूसिब, एनडीएमसी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे। सभी विभागों को 25 तक पर्यावरण विभाग को विस्तृत कार्ययोजना सौंपने के निर्देश दिए गए थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर तैयार हुआ प्लान : राय 
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुझावों व रिपोर्ट के आधार विंटर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों के सामने रखेंगे। उसके बाद सभी विभागों के साथ सर्दियों में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए काम करेंगे। राय ने कहा कि इस बार प्रदूषण को कम करने के लिए हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी की जाएगी और 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग कार्य योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल रोकने का प्रयास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि निर्माण कार्य से संबंधित सभी एजेंसियों को धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।  नियमों का पालन नहीं करने वाली एजेसियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी राज्यों संग मिलकर  प्रदूषण को रोकेगी दिल्ली
सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी। इसे लेकर एक खाका तैयार किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाले इंटर-राज्य/इंटर-यूटी फोरम में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मिलकर काम करने का अनुरोध किया। इस बैठक में पंजाब के सहयोग न करने का मामला छाया रहा। बैठक में बताया गया कि पिछली बैठक में पंजाब को पराली जलाने की घटना को रोकने को कहा गया था, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ। 

जबकि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने बेहतर प्रयास किए। पराली के धुएं के कारण दिल्ली में स्थिति खराब होती है। बैठक में एलजी ने कहा कि दिल्ली वायु प्रदूषण के स्थानीय कारणों को रोकने का काम कर रही है। इसमें एंड-टू-एंड कारपेटिंग और फुटपाथों को हरा-भरा करने, निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने और पानी के छिड़काव, 500 इलेक्ट्रिक बसें लाने सहित अन्य प्रयास शामिल हैं। 


यमुना में प्रदूषण होगा कम : यमुना में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पेयजल की स्थिति सुधारने की दिशा में भी काम हो रहा है। पेयजल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए समझौते किए गए हैं। वहीं, यमुना में गंदे नाले के पानी से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए हरियाणा ने अच्छा काम किया। गंदे पानी को साफ करने के लिए गुरुग्राम में टीडी-1 और टीडी-2 से नाले के पानी का उपचार करने के लिए रोका व मोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed