फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal press conference about corona in delhi and lockdown

दिल्ली : केजरीवाल का एलान, दो महीने का मुफ्त राशन व ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी पांच हजार की मदद

Tue, 04 May 2021 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 May 2021 12:18 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने एलान किया कि दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक मुफ्त में राशन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal  press conference about corona in delhi and lockdown
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने एलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख राशनकार्ड धारक हैं। 
विज्ञापन


उन सभी को दिल्ली सरकार द्वारा दो महीने तक मुफ्त में राशन देगी। इसके अलावा दिल्ली में जितने भी ऑटो चालक व टैक्सी चालक हैं उन सभी को पांच-पांच हजार रुपये की मदद देगी। ऐसे में दिल्ली में करीब डेढ़ लाख ऑटो और टैक्सी चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को 5,000 रुपये देकर उनकी मदद करेगी ताकि इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको थोड़ी मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो महीने तक मुफ्त में राशन मिलने का ये मतलब नहीं कि लॉकडाउन दो महीने चलेगा। यह सिर्फ वित्तीय मुद्दों से गुजर रहे गरीबों की मदद करने के लिए किया जा रहा है।



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed