फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addressed workers After Delhi mcd election result 2021

नगर निगम उपचुनाव परिणामः जीत के बाद बोले केजरीवाल, ये तो एक ट्रेलर है

Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Mar 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addressed workers After Delhi mcd election result 2021
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि ये तो एक ट्रेलर है। इससे पहले नगर निगम उपचुनाव के नतीजों पर दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह जीत दिखाती है कि जनता आम आदमी पार्टी के काम से खुश है। 2015 में हम 70 में से 67 सीट जीते, 2020 में हम 70 में से 62 सीट जीते और अब एमसीडी के उप चुनाव में पांच में से चार सीट देकर जनता ने बता दिया है कि वह हमें लगातार काम करते देखना चाहती है। जबकि भाजपा की 0 सीट ये बताती है कि लोग उनसे नाराज हैं।
विज्ञापन


लोग भाजपा के एमसीडी के 15 वर्ष के शासन से बेहद नाराज थे कि उन्होंने भाजपा को एक भी सीट नहीं दी। भाजपा ने दिल्ली में सिर्फ कूड़ा फैलाया है, यह इतना भ्रष्टाचार में लिप्त है कि लोग इसे दिल्ली का सबसे भ्रष्ट विभाग बुलाते हैं। आप को वोट देकर लोगों ने बताया है कि वह चाहते हैं कि आप एमसीडी में भी अच्छा काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि लोगों को अच्छा नहीं लगा जब भाजपा ने हमसे 13000 करोड़ रुपये मांगे। जितने भी पैसे देने थे वो दिल्ली सरकार ने दिए लेकिन वो और पैसे मांगते रहे और जनता को ये अच्छा नहीं लगा। वो सरकार जो अपने सफाई कर्मचारियों को पैसा नहीं दे सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।


आप एमसीडी प्रभारी ने कहा कि पिछले 15 साल से भाजपा ने एमसीडी को खूब लूटा है, दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का संपूर्ण विकास किया है। उपचुनावों के नतीजे साफ संकेत देते है कि दिल्ली की जनता अगले साल एमसीडी भी अरविंद केजरीवाल जी को देने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed