फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Chanda Yogashala Kejriwal issues WhatsApp number to contribute salary for yoga teachers

दिल्ली की 'चंदा योगशाला': योग शिक्षकों के वेतन में योगदान देने के लिए केजरीवाल ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर

Sat, 12 Nov 2022 12:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा कि योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। देवदत्त की तरह एलजी ने जनता पर तीर चलाया, हमने सिद्धार्थ की तरह योग क्लास जारी रखी। 2 दिन क्लास बंद रही बाकि रोजाना सुबह और शाम योगा की क्लास चल रही है।
 

विज्ञापन
Delhi Chanda Yogashala Kejriwal issues WhatsApp number to contribute salary for yoga teachers
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में योगा क्लास को लेकर सियासत चरम पर है। अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि योगा क्लास फिर से शुरू कर दी गई हैं जिनको उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की योगशाला को चालू रखने के लिए दिल्ली वालों से शिक्षकों का खर्च उठाने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लोग आगे आएं और योग शिक्षकों का खर्च उठाएं।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि सभी ने यह तय किया कि योगा क्लास बंद नहीं होने देंगे। देवदत्त की तरह एलजी ने जनता पर तीर चलाया, हमने सिद्धार्थ की तरह योग क्लास जारी रखी। 2 दिन क्लास बंद रही बाकि रोजाना सुबह और शाम योगा की क्लास चल रही है। कई लोगों के मैसेज आए हैं कि कंट्रीब्यूट करना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि एक फोन नंबर जारी कर रहे हैं एक योगा टीचर को सुबह और शाम के 15 हजार रुपये महीना देते हैं। जो- जो लोग टीचर का वेतन उठाना चाहते हैं, वो लोग वाट्सएप पर मैसेज करें। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने 7277972779 ये वाट्सएप नंबर जारी करके लोगों से पूण्य काम में मदद करने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि हम महीने के अंत में टीचर्स का नाम बता देंगे। उनके हाथ से चेक दिलवा देंगे। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने तरीके से सहयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed