{"_id":"5ed675e28ebc3e90262706ce","slug":"delhi-cbi-filed-case-against-private-company-that-was-providing-online-child-abuse-content","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सीबीआई ने निजी कंपनी पर दर्ज किया केस, बाल यौन शोषण सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सीबीआई ने निजी कंपनी पर दर्ज किया केस, बाल यौन शोषण सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप
Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
सीबीआई ने दिल्ली की एक निजी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी पर आरोप है कि वह बच्चों से बाल यौन शोषण सामग्री अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराते थे। जांच में पता चला कि ये वेबसाइट रूसी डोमेन पर रजिस्टर है और इसका ऑफिस दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में है।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें आईटी एक्ट, 2000 और पोक्सो एक्ट, 2012 शामिल हैं। साथ ही कंपनी से जुड़े लेपटॉप, कंप्यूटर और कागजातों को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Central Bureau of Investigation has registered case against a private company based at Paschim Vihar,Delhi for allegedly hosting websites of Russian domain containing objectionable material pertaining to child sexual abuse.Searches conducted at residence-cum-office of accused:CBI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2020
अधिकारी ने बताया कि हम ऐसी कंपनियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ये कंपनी बाल यौन शोषण सामग्री को वेबसाइट पर उपलब्ध कराती थी और रुस से होस्ट होती थी।
अधिकारियों ने साथ ही कहा, अब हम दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर बाल यौन शोषण से जुड़ी अन्य चीजों को खंगाल रहे हैं और इस मामले में लगातार जांच कर रहे हैं।