फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Case of suicide after killing wife and daughter

Delhi : हत्या और खुदकुशी का सबब- सुशील को थी घोड़े की रेस पर सट्टा लगाने की लत, लाखों डूबे-बढ़ गया था कर्ज

Thu, 18 May 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 01:37 AM IST
सार

पेंसिल से लिखे पत्र में बताया गया है कि सुशील को घोड़े की रेस पर सट्टा लगाने की लत थी। इसमें वह करोड़ों रुपये हार गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पत्र पर पत्नी की लिखाई बताई जा रही है।

विज्ञापन
Delhi : Case of suicide after killing wife and daughter
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहदरा की ज्योति कालोनी में पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर फंदे से लटकने के मामले में पुलिस को एक पत्र मिला है। पेंसिल से लिखे पत्र में बताया गया है कि सुशील को घोड़े की रेस पर सट्टा लगाने की लत थी। इसमें वह करोड़ों रुपये हार गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पत्र पर पत्नी की लिखाई बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने घर से मिले सभी मोबाइल के अलावा खाने के सैंपल को एफएसएल की जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा परिवार के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर पड़ताल की जा रही है। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि सुशील को कोई कर्ज चुकाने के लिए परेशान तो नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार को सुशील, पत्नी और बेटी के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। दिल्ली सरकार से मेडिकल बोर्ड गठन की सिफारिश की गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की उम्मीद है। वारदात में जिंदा बचे सुशील के बेटे युवराज की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बुधवार को गले का ऑपरेशन कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि कर्ज के बोझ की वजह से सुशील दबाव में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर शाम को छानबीन के दौरान सुशील के घर से एक पेंसिल से लिखा नोट मिला था। इसमें लिखा था कि वर्ष 2016 में सुशील के पिता भेल कंपनी से रिटायर हुए थे। उन्हें करीब 20 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों को सुशील ने ले लिया था और सारी रकम सट्टे में गंवा दी थी। इसके अलावा उसने पत्नी अनुराधा के जेवर चुपचाप बेचने के अलावा मार्केट में कई लोगों से कर्ज ले लिया। अब हालत यह हो गई थी कि परिवार घर से बाहर निकलने में झिझकने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed