{"_id":"6167d510fb267d530d581c80","slug":"delhi-cabinet-minster-gopal-rai-attacks-bjp-over-issue-of-guidelines-regarding-celebration-of-chhath-puja-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापर्व छठ: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का केंद्र पर हमला, बोले- पूजा की अनुमति को लेकर राजनीति कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व छठ: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय का केंद्र पर हमला, बोले- पूजा की अनुमति को लेकर राजनीति कर रही है भाजपा
Thu, 14 Oct 2021 12:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:28 PM IST
सार
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा भाजपा राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार छठ पूजा के लिए गाइडलाइंस जारी करे। भाजपा को यदि छठ पूजा की इतनी चिंता है तो अबतक गाइडलाइन जारी क्यों नहीं की?
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह सार्वजनिक रूप से छठ पूजा आयोजन के लिए जल्द से जल्द कोविड गाइडलाइंस जारी करे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा अधिनियम लागू होने के कारण केंद्र सरकार के निर्देश पर ही राज्य सरकार सार्वजनिक छठ पूजा आयोजन की छूट दे सकती है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा छठ पूजा के बहाने राजनीति चमकाने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है कि छठ पूजा को लेकर गाइडलाइंस स्पष्ट करे। भाजपा को यदि छठ पूजा की इतनी चिंता है तो अबतक गाइडलाइन जारी क्यों नहीं की? दिल्ली में जब भाजपा की सरकार थी तो छठ पूजा नहीं होती थी।
कांग्रेस सरकार केवल 68 जगहों पर छठ पूजा कराती थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बाद एब 1068 जगहों पर पूजा करवाई जाती है। उन्होंने कहा है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार की गाइडलाइन आई कि छठ पूजा नहीं करवाई जानी चाहिए। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और एक्सपर्ट की राय पर गाइडलाइन जारी की थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस पानी के कनेक्शन से फैलता है। छठ पूजा पानी में खड़े होकर की जाती है। इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से पिछली बार गाइडलाइन दी गई थी कि घर में रह कर लोग पूजा करें। जबकि भारतीय जनता पार्टी छठ पूजा को लेकर के राजनीति करने की कोशिश कर रही है।