{"_id":"5ec416918ebc3e902c208ded","slug":"delhi-builder-arrest-who-beat-migrant-workers-in-hauz-khas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को पीटने वाला बिल्डर गिरफ्तार, निर्माणाधीन साइट खाली कराने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को पीटने वाला बिल्डर गिरफ्तार, निर्माणाधीन साइट खाली कराने को लेकर हुआ था विवाद
Tue, 19 May 2020 10:59 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 19 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
दक्षिण जिले के हौजखास में निर्माणाधीन साइट खाली नहीं करने पर बिल्डर ने प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला मजदूर से भी अमानवीयता की गई। उसे काफी चोटें आई हैं। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बिल्डर मनोहर बत्रा को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, साउथ एक्ट पार्ट-दो में बिल्डर मनोहर बत्रा की साइट चल रही है। यहां एक कोठी का निर्माण हो रहा है। महिला व बच्चे समेत 7 मजदूर निर्माण में लगे हुए थे। ये साइट पर ही रह रहे थे। लॉकडाउन के कारण निर्माण बंद हो गया। अब ये मजदूर अपने घर बिहार के पूर्णिया लौटना चाहते थे।
विज्ञापन
इन्होंने दिल्ली सरकार के पास इसके लिए पंजीकरण करा रखा है। इनको अभी ट्रेन नहीं मिली है। इसलिए वे साइट पर ही रह रहे थे। मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिल्डर पहुंचा और साइट तत्काल खाली करने को कहा, ताकि वह दूसरे मजदूरों के साथ निर्माण शुरू कर सके। मजदूरों ने ट्रेन मिलने पर ही साइट से जाने की बात कही तो उसने महिला समेत कई मजदूरों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन