फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi :  BJP will take out silent march on the commemoration day of partition

Delhi : विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर आज भाजपा निकालेगी मौन मार्च, डीयू में लगेगी प्रदर्शनी

Mon, 14 Aug 2023 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Aug 2023 05:40 AM IST
सार

जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की याद में मार्च निकलेगी। इससे पूर्व एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विभाजन की त्रासदी से लोगों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
Delhi :  BJP will take out silent march on the commemoration day of partition
भारत-पाक बंटवारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर भाजपा मौन मार्च निकालेगी। जंतर-मंतर से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की याद में मार्च निकलेगी। इससे पूर्व एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विभाजन की त्रासदी से लोगों को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वे खुद एक ऐसे परिवार से है जिसने विभाजन की पीड़ा का सामना किया था। पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ से उनके बुजुर्ग दिल्ली आए थे। उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द झेलने वाले लोगों की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सराहनीय कदम है। पाकिस्तान से भारत आए लोगों के विभाजन के कष्टों को याद करते हुए एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बंटवारे की दास्तां कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी पंडारा रोड स्थित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विभाजन की विभीषिका पर सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेमोक्रेसी एंड कल्चर संस्था द्वारा लगाई जा रही है प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा, प्रो. चंद्रचूड़ सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे और बंटवारे की कहानी जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा विषय पर पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संयोजक दिव्यांश शर्मा व प्रशांत यादव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू में लगेगी प्रदर्शनी
विभाजन की विभीषिका के स्मृति दिवस पर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से सोमवार को कॉन्फ्रेंस केंद्र में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर डीयू ने स्वतंत्रता और विभाजन अध्ययन केंद्र की स्थापना की घोषणा भी की है। डीयू के दक्षिणी दिल्ली परिसर के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह ने बताया कि यह केंद्र कुलपति प्रो. योगेश सिंह की अध्यक्षता और संरक्षण में कार्य करेगा। केंद्र की गवर्निंग बॉडी गठित कर दी गई है, जो तीन साल की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


यह केंद्र स्वतंत्रता संग्राम और उसके परिणाम के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम करेगा। विभाजन विभीषिका से उपजी गंभीर मानवीय त्रासदी, दर्द, घाटे, अस्तित्व की गंभीरता और अंततः विजय जैसे असंख्य तथ्य, उपाख्यान, कहानियां और यादें हैं जो इस केंद्र द्वारा अध्ययनों से प्रकाश में आएंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि केंद्र समर्पित अभिलेखीय स्रोतों और मौखिक इतिहास के माध्यम से अनुसंधान और सीखने को प्रोत्साहित करने का एक यथार्थ शैक्षणिक प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed