{"_id":"636182651ef48f7a83281ce6","slug":"delhi-bjp-started-har-ghar-sampark-yatra-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election : भाजपा ने दिल्ली में शुरू की हर घर संपर्क यात्रा, आप पर आरोपों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election : भाजपा ने दिल्ली में शुरू की हर घर संपर्क यात्रा, आप पर आरोपों की बौछार
Wed, 02 Nov 2022 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:03 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली में मंगलवार से ‘हर घर संपर्क यात्रा’ अभियान की शुरुआत की। पहले दिन दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर के मोलड़बंद इलाके की गलियों और बाजारों में लोगों से मिले और घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा पिछले आठ सालों में किए गए विकास व जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली में मंगलवार से ‘हर घर संपर्क यात्रा’ अभियान की शुरुआत की। पहले दिन दिल्ली विधानसभा के नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर के मोलड़बंद इलाके की गलियों और बाजारों में लोगों से मिले और घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा पिछले आठ सालों में किए गए विकास व जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को बहुत सी सौगातें दी हैं।
विज्ञापन
बदरपुर में 885 एकड़ जमीन पर विश्व का सबसे बड़ा इको पार्क बनने जा रहा है, जो दिल्ली की लाइफ लाइन बनेगा। हाल ही में डीटीसी के बेड़े में शामिल इलेक्ट्रिक बसें भी केंद्र सरकार ने ही दिल्ली को दी हैं। नेशनल वार मेमोरियल का निर्माण करके सैनिकों की एक पुरानी मांग को पूरा किया है। दिल्ली की 72 लाख जनता को मुफ्त राशन, अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक और 50 हजार दुकानों को फ्रीहोल्ड करना जैसी कल्याणकारी योजनाएं दी हैं।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में भी दिल्ली को बेड, दवाइयां, ऑक्सीजन और मेडिकल व पेरामेडिकल स्टाफ मुहैया कराकर संकट से उबारने का प्रयास केंद्र सरकार ने ही किया। हाल ही में नगर निगम ने समृद्धि योजना की घोषणा करके बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के जंजाल से लोगों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन
वहीं आप सरकार पिछले आठ साल में एक भी नया स्कूल, नया कॉलेज, नया अस्पताल नहीं खोल पाई। दिल्ली में नई बसें नहीं खरीदी गई, दिल्ली को बिजली देश में सबसे ज्यादा महंगी मिलती है और दिल्ली की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। दिल्ली पर विश्व के सबसे प्रदूषित शहर का कलंक लगा हुआ है। दिल्ली सरकार ने नगर निगम का फंड रोककर हजारों कर्मचारियों के लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया।