फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: BJP's allegation - AAP government is obstructing the festivals of Hindus, Sikhs by misusing the power in DDMA

दिल्ली: भाजपा का आरोप- आप सरकार डीडीएमए में ताकत का दुरुपयोग कर हिंदुओं, सिखों के उत्सवों में बाधा डाल रही

Thu, 02 Dec 2021 09:38 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 02 Dec 2021 09:38 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव की जयंती पर नगर कीर्तन पर रोक लगाई थी। अब आठ दिसंबर को प्रस्तावित गुरु तेग बहादुर साहब की शहादत दिवस के नगर कीर्तन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Delhi: BJP's allegation - AAP government is obstructing the festivals of Hindus, Sikhs by misusing the power in DDMA
आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार से गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर नगर कीर्तन निकालने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार डीडीएमए में अपनी ताकत का दुरुपयोग कर हिंदू एवं सिख धर्म से जुड़े उत्सवों में बाधा डाल रही है। सरकार ने जिस तरह ईद मनाने की अनुमति दी थी वैसे ही अन्य धर्मों का त्योहार मनाने के लिए छूट दे।

विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव की जयंती पर नगर कीर्तन पर रोक लगाई थी। अब आठ दिसंबर को प्रस्तावित गुरु तेग बहादुर साहब की शहादत दिवस के नगर कीर्तन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आबकारी नीति के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे एक समाज सेवी का अनशन तुड़वाया। नारायणा ए ब्लॉक में नई शराब नीति के विरोध में पिछले नौ दिनों से मनोज राजपूत अनशन पर थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक भी नया ठेका नहीं खुलने देगी। आबकारी नीति के खिलाफ 25 सदस्यी एक संघर्ष समिति बनाई गई है। उन सदस्यों की अगुवाई में भाजपा का हर कार्यकर्ता इस नई आबकारी नीति का विरोध करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed