फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP protest outside Pak High commission against vandalisation of Maharaja Ranjit Singh statue in Lahore

दिल्ली: लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने से भड़के भाजपाई, उठाई हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Wed, 18 Aug 2021 01:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 18 Aug 2021 01:48 PM IST
सार

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Delhi BJP protest outside Pak High commission against vandalisation of Maharaja Ranjit Singh statue in Lahore
विरोध प्रदर्शन करते भाजपाई - फोटो : ANI

विस्तार

लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना को लेकर बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा ने पाकिस्तान हाईकमिशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


मालूम हो कि लाहौर में कुछ दिनों पहले महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को हमलावरों ने तोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) संगठन से जुड़े एक व्यक्ति पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


लाहौर किले के बाहर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। इससे पहले दो बार और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना का जो ताजा वीडियो सामने आता है उसमें सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो इस प्रतिमा को तोड़ रहा है। प्रतिमा पर हमला करते समय शख्स नारे भी लगा रहा है।  हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। 2015 में इस पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed