फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi BJP protest against new excise policy in front of dy cm Manish sisodias house

Delhi: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, आदेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में

Sat, 23 Jul 2022 01:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 23 Jul 2022 01:44 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने नई आबकारी नीति के खिलाफ नई दिल्ली मथुरा रोड स्थित उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Delhi BJP protest against new excise policy in front of dy cm Manish sisodias house
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने नई आबकारी नीति के खिलाफ नई दिल्ली मथुरा रोड स्थित उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैरिकेड तोड़ने के कारण पुलिस ने आदेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार पर नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। आरोप है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी करते हुए शराब की दुकानों के टेंडर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एलजी ने दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसी महीने की शुरुआत में तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल सरकार पर जीएनसीटीडी एक्ट 1991, व्यापार लेनदेन नियम 1993, दिल्ली आबकारी नीति 2009 और दिल्ली आबकारी नियम 2010 के उल्लंघन का आरोप है।

आदेश जारी होने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि ये लोग अब मनीष सिसोदिया को जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाकर गिर जाएगा। इनको डांट पड़ेगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा।


उन्होंने कहा था कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। ये लोग सावरकर की औलादे हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलादे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed