फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi bjp organises various programmes as pm modi completes 20 years of political journey

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समपर्ण के 20 साल होने पर भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किए

Thu, 07 Oct 2021 07:23 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 07:23 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधायक विजेंद्र गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन
delhi bjp organises various programmes as pm modi completes 20 years of political journey
गुजरात के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हुए नरेंद्र मोदी। - फोटो : narendramodi.in

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समपर्ण के 20 साल पूरा होने पर राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहीं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए तो कहीं सेवा ही समपर्ण भाव के तहत मुफ्त राशन बांटा गया। इसी तरह बंगाली मार्केट चौक पर पोस्टकार्ड लगाया गया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के काम की तारीफ करने के साथ उन्हें सच्चा गांधीवादी बताया गया है।
विज्ञापन


विधायक विजेंद्र गुप्ता ने राशन वितरण शिविर आयोजित किया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज 20 साल पूरे हो गए। 20 सालों में उन्होंने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। कार्यक्रम का संचालन संयोजक वीरेन्द्र सचदेवा ने किया। रोहिणी क्षेत्र में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने नि:शुल्क टीकाकरण व राशन वितरण शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


विजय गोयल ने पोस्टकार्ड अभियान चलाया
विधायक गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प व तपस्या के 20 साल पूरे हो गए हैं। रोहिणी निवासियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर शुभकामनाएं व बधाई संदेश भेजे। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री व गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल व पूर्व मेयर जयप्रकाश के नेतृत्व में पोस्टकार्ड भेजने का अभियान चलाया। बंगाली मार्केट चौक पर एक बड़ा 10/8 फुट का पोस्टकार्ड प्रदर्शित किया गया। यहां प्रधानमंत्री मोदी के फोटो के साथ लिखा गया है सेवा समर्पण के 20 वर्ष। इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि एक बार फिर पुराने पोस्टकार्डों की याद ताजा हो आई है। भाजपा कार्यर्ताओं ने सभी बूथों पर पोस्टकार्ड बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed