{"_id":"5eaee2ba8ebc3e909d5b75c7","slug":"delhi-bjp-against-open-for-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : शराब दुकानें खोलने की तैयारी पर दिल्ली भाजपा ने जताया ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : शराब दुकानें खोलने की तैयारी पर दिल्ली भाजपा ने जताया ऐतराज
Sun, 03 May 2020 09:08 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 May 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
model wine shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में शराब की दुकानों को खोलने की तैयारी का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से कोरोना महामारी और तेजी से फैलेगी। शराब की दुकानें खुलने से दिल्ली में अपराध में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर सलाह दी है कि शराब की दुकानें खोलने के बदले संकट के इस समय में राशन के सही वितरण और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
एमसीडी की बकाया राशि का भी जल्द भुगतान करना चाहिए ताकि कोरोना योद्धाओं को बकाया वेतन मिल सके। बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से कहा है कि एमसीडी के दो सफाई कर्मचारियों की मौत कोरोना से हो गई है, लेकिन अभी तक उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की रकम नहीं दी गई है। यह रकम तुरंत जारी की जानी चाहिए। इसके अलावा बहुत सारे स्कूल में 16 अप्रैल से ही ई-कूपन आधारित राशन नहीं पहुंच रहा है। इसकी आपूर्ति दुरुस्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन