{"_id":"6413c5791078a4a0160c3d65","slug":"delhi-benito-juarez-tunnel-closed-for-seven-days-from-18-march-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बेनीतो हुआरेज सुरंग कल से सात दिन के लिए बंद, आवाजाही में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बेनीतो हुआरेज सुरंग कल से सात दिन के लिए बंद, आवाजाही में हो सकती है दिक्कत
Fri, 17 Mar 2023 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:12 AM IST
सार
आश्रम चौक, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, दिल्ली कैंट फ्लाईओवर व एनएच-48 के बाद बेनीतो हुआरेज सुरंग को 18 मार्च से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई व दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आश्रम चौक, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, दिल्ली कैंट फ्लाईओवर व एनएच-48 के बाद बेनीतो हुआरेज सुरंग को 18 मार्च से बंद किया जाएगा। इससे धौलाकुआं, रिंग रोड, मोती बाग, आरटीआर फ्लाईओवर व बाहरी रिंग रोड पर जाम लगने की संभावना है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सुरंग से सेंट मार्टिन मार्ग, ताज होटल के पास से आरटीआर फ्लाईओवर व एयरपोर्ट जाते हैं। एयरपोर्ट की ओर से आकर यहां दाहिने मुड़ने वाला यातायात इस मार्ग से अंडरपास से सेंट मार्टिन मार्ग होते हुए निकल जाता है। इस अंडरपास से राव तुला राव फ्लाइओवर के नीचे के यातायात को भी कम होता है। सुरंग के अंदर कई जगह पानी लीक हो रहा है। इससे सुरंग के अंदर पानी भर रहा है।
विज्ञापन
इस कारण शनिवार से रिपेयर कार्य शुरू किया जा रहा है। ये रिपेयर कार्य सात दिन तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरंग के बंद होने से यातायात के सुचारू प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन