फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi B Tech engineer was sitting between two treadmills current death in gym

ट्रेडमिल पर मौत: दिल्ली में बीटेक इंजीनियर को लगा करंट, हाथ-पैर रगड़ते रहे दोस्त; जिम मालिक पर दर्ज केस

Thu, 20 Jul 2023 01:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 PM IST
सार

रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में जिम में एक्सरसाइज करते समय बीटेक इंजीनियर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब शख्स दो ट्रेडमिल के बीच बैठा था। अचानक जोरदार करंट लगा। 

विज्ञापन
Delhi B Tech engineer was sitting between two treadmills current death in gym
मृतक सक्षम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग इलाके में जिम में कसरत करने के दौरान ट्रेड मिल से करंट लगने से बीटेक इंजीनियर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सक्षम कुमार (24) के रूप में हुई है। हादसे के समय वह ट्रेड मिल पर दौड़ लगाने के दौरान उससे नीचे उतरकर दो ट्रेडमिल के बीच बैठ गया था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

ट्रेडमिल में करंट से हुई मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम मालिक अनुभव दुग्गल के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक ट्रेडमिल में करंट उतरा था। उसके संपर्क में आते ही सक्षम की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमेंट, सेक्टर-19, रोहिणी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां और एक छोटी बहन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मल्टी नेशनल कंपनी में था इंजीनियर
मुकेश कुमार की बादली इलाके में ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। सक्षम बीटेक करने के बाद एक मल्टी नेशनल कंपनी में इंजीनियर की नौकरी कर रहा था। रोजाना सुबह के समय वह सेक्टर-15 स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। मंगलवार सुबह वह घर से जिम आया था। इस बीच करीब सात बजे वह ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद दो ट्रेडमिल के बीच में बैठ गया। इसी दौरान उसे करंट लगा। वहीं पास में कसरत कर रहे केशव ने उसे गिरते देखा तो उसने उसका हाथ पकड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने जिम मालिक के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
केशव को भी करंट लगा। उसने ट्रेडमिल की बिजली बंद करने के बाद बाकी लोगों की मदद से उसके हाथ-पैर रगड़े। उसको सीपीआर भी दिया। बाद में उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने केशव के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सक्षम की मौत के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी शादी की भी तैयारियां की जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed