फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Auto mechanic stabbed to death in a dispute over entering before the gate two accused including a minor arrested

दिल्ली: गेट से पहले घुसने को लेकर विवाद में ऑटो मैकेनिक की चाकू गोदकर हत्या, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 07:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Feb 2022 07:44 AM IST
सार

धर्मेंद छोटे गेट से जाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से दो युवक वहां आए और गेट से निकलने की कोशिश करने लगे। पहले निकलने को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। धर्मेंद ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए युवक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घुसेड़ दिया।

विज्ञापन
Delhi: Auto mechanic stabbed to death in a dispute over entering before the gate two accused including a minor arrested
चाकू से हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में गेट से पहले अंदर घुसने को लेकर झगड़े में दो हमलावरों ने एक ऑटो मैकेनिक की चाकू मार दिया। घायल मैकेनिक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र वर्मा (20) के रूप में हुई है। वह राजस्थान उद्योग नगर स्थित झुग्गी में रहता था और रोहिणी इलाके में ऑटो मैकेनिक का काम करता था। शनिवार रात वह अपनी झुग्गी में जा रहा था। यहां जाने के लिए एक बड़ा सा गेट लगा हुआ है। बड़ा गेट बंद रहता है जबकि इसमें लगे छोटे गेट से लोग आते जाते हैं।

विज्ञापन

धर्मेंद छोटे गेट से जाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से दो युवक वहां आए और गेट से निकलने की कोशिश करने लगे। पहले निकलने की बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। धर्मेंद ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए एक युवक ने चाकू निकालकर उसके पेट में घुसेड़ दिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में हो गई धर्मेंद्र की मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed