फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Attacked with a knife and killed the young man

Delhi : चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को मार डाला, पेड़ से लटका मिला एक शव

Fri, 12 May 2023 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 06:31 AM IST
सार

परिजनों ने एक युवक पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Delhi : Attacked with a knife and killed the young man
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वसंत विहार के कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में बुधवार देर रात सुमित (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने एक युवक पर घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रंजिश का शक जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुमित के परिवार में माता-पिता, भाई-भाभी और बहन हैं। बुधवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को कुसुमपुर पहाड़ी इलाके में एक युवक को चाकू मारने व एम्स में भर्ती कराने की जानकारी मिली। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि इलाज के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात सुमित की भतीजी का जन्मदिन था। 
विज्ञापन


कई लोग पार्टी में आए थे। सुमित भी घर पर था। देर रात सूरज उसे बुलाने आया तो परिजनों ने जाने से मना कर दिया, लेकिन देर रात सुमित के पास किसी का फोन आया और वह घर से चला गया। कुछ देर बाद सूरज ने परिजनों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुमित को चाकू मार दिया है। घर से कुछ दूरी पर परिजनों ने सुमित को लहूलुहान देखा। परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले भी कुछ युवकों से सुमित का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सिविल लाइंस स्थित खैबर पास मेस के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह पेड़ पर राहुल (22) का शव लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सिवान निवासी राहुल परिवार के साथ खैबर पास में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। राहुल छोटा-मोटा काम कर गुजारा करता था। बुधवार रात को वह खाना खाकर टहलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। तड़के लोगों ने उसे पास के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed