फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: April 26 is the date fixed for the mayor's election in Delhi.

Delhi : दिल्ली में मेयर चुनाव 26 अप्रैल को, सदस्यों के मनोनयन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई आज

Mon, 10 Apr 2023 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 03:47 AM IST
सार

मेयर शैली ओबरॉय ने दिल्ली के शहरी विकास विभाग को ये तारीख सुनिश्चित करके भेजी है।

विज्ञापन
Delhi: April 26 is the date fixed for the mayor's election in Delhi.
शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की गई है। मेयर शैली ओबरॉय ने दिल्ली के शहरी विकास विभाग को ये तारीख सुनिश्चित करके भेजी है। शहरी विकास विभाग के मंत्री व निगम के नामित सदस्य सौरभ भारद्वाज ने रविवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि यदि उपराज्यपाल कार्यालय से नियमों का सही तरीके से पालन कराया जाएगा तो उम्मीद है कि इस बार मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा। वहीं, मेयर के लिए प्रत्याशियों का नाम अभी साफ नहीं हुआ है, जबकि माना यह जा रहा था कि आम आदमी पार्टी शैली ओबरॉय को ही फिर से मेयर पद का प्रत्याशी बनाएगी। 

विज्ञापन


हालांकि, शैली नए मेयर पद की प्रत्याशी होंगी या नहीं इस सवाल के जवाब में सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है, यह उनकी पार्टी तय करेगी। डीएमसी एक्ट के मुताबिक, नए मेयर का चुनाव कराने की जिम्मेदारी मौजूदा मेयर की होती है। आप की तरफ से शैली को यदि मेयर पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा तो पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति एलजी कार्यालय से होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली नगर निगम में 10 सदस्यों के मनोनयन को चुनौती देने वाली प्रदेश सरकार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा व जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को सुनने के बाद 29 मार्च को उपराज्यपाल कार्यालय को नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed