फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Announcement of IGI Airport on World Environment Day - it will replace vehicles with ev

Delhi: आईजीआई एयरपोर्ट 2030 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला क्षेत्र होगा, विश्व पर्यावरण दिवस पर की घोषणा

Mon, 06 Jun 2022 04:53 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Jun 2022 04:53 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (डायल) ने कहा है कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 2030 तक एयरपोर्ट को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Delhi Announcement of IGI Airport on World Environment Day - it will replace vehicles with ev
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला क्षेत्र होगा। इसकी पहल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालन करने वाली कंपनी ने शुरू कर दी है। इसके तहत एयरपोर्ट के अंतर चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों को ई-व्हीकल में बदला जाएगा। अगले चार महीनों के भीतर 62 इलेक्ट्रिक वाहन को बेड़े में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल के बाद विमान संचालन करने वाली कंपनी भी जीरो कार्बन उत्सर्जन के लिए काम करेंगी।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड (डायल) ने कहा है कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। 2030 तक एयरपोर्ट को शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल से हर साल 1000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। डायल ने कहा कि हम पहले चरण में 62 इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करेंगे। जो सालाना ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में एक हजार टन की कमी लाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट से हल्के पेट्रोल, डीजल वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। इसके जगह ई-व्हीकल का इस्तेमाल होगा। डायल अपनी 100 प्रतिशत बिजली अक्षय स्रोतों से प्राप्त करने की भी योजना तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed