{"_id":"620bbeef8b088d11f25bad80","slug":"delhi-all-government-offices-will-remain-closed-on-sant-ravidas-jayanti-lt-governor-baijal-approves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संत रविदास जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, उपराज्यपाल बैजल ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: संत रविदास जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, उपराज्यपाल बैजल ने दी मंजूरी
Tue, 15 Feb 2022 08:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:26 PM IST
सार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर संत रविदास की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उपराज्यपाल ने अवकाश की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
विस्तार
संत रविदास की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी होगी। दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार शाम को इसकी घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव प्रोमिला मित्रा की ओर से इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर संत रविदास की जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उपराज्यपाल की तरफ से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों में बुधवार 16 फरवरी को अवकाश की घोषणा की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सीएम केजीरवाल ने किया ट्वीट
सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कि सन्त गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार ने बुधवार 16 फरवरी को सरकारी छुट्टी का एलान किया है। उन्होंने महाराज के चरणों में कोटि कोटि नमन भी अर्पित किया है।