फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi air remained at severe level for the second consecutive day noida most polluted city

गैस चैंबर बना दिल्ली: लगातार दूसरे दिन गंभीर स्तर पर रही हवा, नोएडा सबसे प्रदूषित शहर, पांच दिनों तक राहत के आसार नहीं

Sat, 13 Nov 2021 08:08 PM IST
Vikas Kumar विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विकास कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 08:08 PM IST
सार

सफर का कहना है कि बिगड़े मौसमी दशाओं के कारण अगले पांच दिनों तक हवा का स्तर बेहतर होने की आंशका नहीं है। वहीं शनिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों का सूचकांक भी 400 से पार रहा। 

विज्ञापन
delhi air remained at severe level for the second consecutive day noida most polluted city
प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चलाई गई एंटी स्मॉग गन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिगड़ी मौसमी दशाओं के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार दूसरे दिन शनिवार को जहरीली बनी रही। दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर जैसा बन गया है। नोएडा लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित रहा। शहर में हवा का गुणवत्ता सूचकांक 464 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली समेत गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम की हवा भी गंभीर स्तर में बनी रही। सड़कों पर पूरे दिन धुंधलका छाया रहा। इससे आम लोगों को इसमें सांस तक लेने में परेशानी हो रही है। पर्यावरण पर काम करने वाली एजेसियों का कहना है कि अगले पांच दिन तक हालात बेहतर होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच पद्रूषण बेहद खराब से गंभीर स्तर की सीमा रेखा पर बना रहेगा।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली की जहरीली हवा के बाद सक्रिय हुई दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई। हालात नाजुक देखते हुए इसमें फैसला किया गया कि सोमवार से एक हफ्ते तक स्कूल बंद रहेंगे। हर निर्माण गतिविधि 17 नवंबर तक नहीं चलेगी। सरकारी दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने के साथ निजी दफ्तर संचालकों को सलाह दी गई है कि वह भी इसे बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के बारे में सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर विचार किया गया है। दिल्ली सरकार अदालत में अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन


पर्यावरण निगरानी अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली-एनसीआर की मौसमी दशाएं बेहद खराब हैं। इस दौरान सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल धीमी रहेगी, जबकि सुबह, शाम और रात को तकरीबन शांत रहेंगी। दूसरे कारक भी बेहतर नहीं हैं। इससे अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है। प्रदूषण बेहद खराब और गंभीर स्तर की सीमा रेखा पर बना रहेगा। इसके बाद बृहस्पतिवार तक ज्यादा बेहतरी की उम्मीद नहीं है। सबसे प्रभावी प्रदूषक पीएम2.5 रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर का कहना है कि बीते दो दिनों की तरह शनिवार को भी दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी रही। दिन में इसकी चाल 8-10 घंटा प्रतिकिमी थी। वहीं, सुबह, शाम व रात को तकरीबन शांत पड़ गई। मिक्सिंग हाइट 1300 मीटर थी। इससे वेंटिलेशन इंडेक्स 7500 वर्ग मीटर/ सेंकेड चला गया। इस दौरान आसमान भी साफ था। दूसरी तरफ पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के 3157 मामले रिकार्ड किए गए। ऊपरी सतह पर चलने वाली हवाओं तेज से दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा 31 फीसदी के करीब बना रहा। इस सबका नतीजा यह रहा कि दिन भर स्मॉग की चादर छाई रही।

अगले दो दिन गंभीर बनी रहेगी हवा
. 14 नवंबर को सतह पर चलने वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी भारत से दिल्ली पहुंचेगी। दिन में इसकी चाल करीब 6 किमी प्रति घंटा रहेगी। जबकि सुबह, शाम व रात में हवाएं शांत रहेंगी। आसमान साफ रहेगा। मिक्सिंग हाइट करीब 1.30 किमी पर होगी। इससे वेंटिलेशन इंडेक्स मानक 6000 वर्ग मीटर/ प्रति से नीचे करीब 3500 रहेगा। इस सबसे प्रदूषण घना रहेगा।


. 15 नवंबर को सतह पर चलने वाली हवाओं की दिशा उत्तरी हो जाएगी। दिन में इसकी चाल 4 किमी प्रति घंटा रहेगी। सुबह, शाम व रात में यह हवा शांत रहेगी। आसमान साफ रहेगा और औसत दर्जे का फॉग पड़ेगा। मिक्सिंग हाइट 1.30 किमी बनी रहेगी। वेंटिलेशन इंडेक्स 5000 वर्ग मीटर/सेंकेड होगा। इस सबसे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और गंभीर स्तर की सीमा पर रहेगी।

दिल्ली व पड़ोसी शहरों का सूचकांक
नोएडा: 464
गुरूग्राम: 441
ग्रेटर नोएडा: 408
गाजियाबाद: 441
फरीदाबाद: 423
दिल्ली: 437

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed