फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi air quality remained critical for the second consecutive day aqi recorded at 407 in last 24 hours

लगातार दूसरे दिन गंभीर रही हवा की सेहत: बीते 24 घंटे में 407 रहा दिल्ली का एक्यूआई, फरीदाबाद का 406, कल भी सुधार की संभावना नहीं

Wed, 22 Dec 2021 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीमौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से दिल्ली में हवा की सेहत लगातार दूसरे दिन भी गंभीर रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 407 दर्ज हुआ है।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीमौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से दिल्ली में हवा की सेहत लगातार दूसरे दिन भी गंभीर रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 407 दर्ज हुआ है। Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 09:34 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही हवा की बदली दिशा होने की वजह से पारा चढ़ने की संभावना है। इससे मिक्सिंग हाइट का स्तर बढ़ेगा और प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
delhi air quality remained critical for the second consecutive day aqi recorded at 407 in last 24 hours
दिल्ली में वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से दिल्ली में हवा की सेहत लगातार दूसरे दिन भी गंभीर रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 407 दर्ज हुआ है। साथ ही एनसीआर के शहरों की हवा भी दमघोंटू श्रेणी में दर्ज हुई है। फरीदाबाद की हवा भी बहुत खराब श्रेणी से खिसक कर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। हवा का प्रदूषित होने के पीछे मुख्य कारण स्थानीय स्तर का प्रदूषण बना हुआ है। प्रदूषण के हिस्से में बाहरी प्रदूषण और पराली के धुएं के हिस्सेदारी न के बराबर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

   
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से वायु गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। मिक्सिंग हाइट का स्तर कम होने की वजह से प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिल रही है। इस वजह से स्थानीय स्तर का प्रदूषण बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर साढ़े तीन गुना 368 व पीएम 2.5 का स्तर करीब चार गुना 233 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ। सामान्य स्तर पर पीएम 10 का स्तर 100 व पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहता है।
विज्ञापन


चार किमी प्रतिघंटा बनी हुई हवा की रफ्तार 
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा, मिक्सिंग हाइट 750 मीटर रही है। हवा और मिक्सिंग हाइट के अनुपात के कारण वेंटिलेशन इंडेक्स एक हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी व रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा बनी रहेगी। वहीं, मिक्सिंग हाइट 800 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा की रफ्तार में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन मिक्सिंग हाइट बढ़कर 950 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स बिना बदलाव के साथ 1500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिसंबर के बाद से होगा सुधार 
मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। साथ ही हवा की बदली दिशा होने की वजह से पारा चढ़ने की संभावना है। इससे मिक्सिंग हाइट का स्तर बढ़ेगा और प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी। इससे अगले दो दिनों बाद हवा की सेहत सुधरकर बहुत खराब से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। गौरतलब है कि इस माह में यह तीसरी बार है जब हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई है। इससे पहले दो दिसंबर और बीते एक दिन पहले वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही थी। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली- 407
फरीदाबाद- 406
गाजियाबाद- 382
ग्रेटर नोएडा- 383
गुरुग्राम- 357
नोएडा- 395

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed