फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Air quality in the capital remains in very poor category

दिल्ली: बहुत खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता, जानिए कब तक मिल सकती है राहत

Tue, 30 Nov 2021 08:53 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 08:53 AM IST
सार

राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि दो दिसंबर की संभावित मामूली बारिश से राहत मिलने की गुंजाइश भी है।

विज्ञापन
Delhi Air quality in the capital remains in very poor category
राजधानी में हवा की गुणवत्ता - फोटो : ANI

विस्तार

देश की राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 दर्ज किया गया है। हालांकि सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में मामूली कमी आई थी। लेकिन मंगलवार को मौसमी बदलावों से एक बार फिर गंभीर स्तर तक प्रदूषित हवाओं में दिल्लीवालों को सांस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन


हालांकि, दो दिसंबर की संभावित मामूली बारिश से राहत मिलने की गुंजाइश भी है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विभाग संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को उत्तर पश्चिम दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की चाल 12 किमी प्रति घंटा तक रही। आसमान में भी साफ था। इससे मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन  इंडेक्स में भी मामूली सुधार देखा गया और प्रदूषक दूर तक फैल सके। नतीजा प्रदूषण के स्तर में कमी के तौर पर रहा।
विज्ञापन


आईआईटीएम का अनुमान है कि मंगलवार को हवा की चाल 12-16 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। इससे मिक्सिंग हाइट और वेटिंलेशन इंडेक्स बेहतर हो सकता है। जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसमी दशाएं पलटेंगी। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed