{"_id":"61a598616dc3290e405e1c90","slug":"delhi-air-quality-in-the-capital-remains-in-very-poor-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बहुत खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता, जानिए कब तक मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बहुत खराब श्रेणी में राजधानी में हवा की गुणवत्ता, जानिए कब तक मिल सकती है राहत
Tue, 30 Nov 2021 08:53 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:53 AM IST
सार
राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि दो दिसंबर की संभावित मामूली बारिश से राहत मिलने की गुंजाइश भी है।
विज्ञापन
राजधानी में हवा की गुणवत्ता
- फोटो : ANI
विस्तार
देश की राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 दर्ज किया गया है। हालांकि सोमवार को दिल्ली के प्रदूषण में मामूली कमी आई थी। लेकिन मंगलवार को मौसमी बदलावों से एक बार फिर गंभीर स्तर तक प्रदूषित हवाओं में दिल्लीवालों को सांस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि, दो दिसंबर की संभावित मामूली बारिश से राहत मिलने की गुंजाइश भी है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विभाग संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को उत्तर पश्चिम दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की चाल 12 किमी प्रति घंटा तक रही। आसमान में भी साफ था। इससे मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स में भी मामूली सुधार देखा गया और प्रदूषक दूर तक फैल सके। नतीजा प्रदूषण के स्तर में कमी के तौर पर रहा।
विज्ञापन
आईआईटीएम का अनुमान है कि मंगलवार को हवा की चाल 12-16 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। इससे मिक्सिंग हाइट और वेटिंलेशन इंडेक्स बेहतर हो सकता है। जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसमी दशाएं पलटेंगी। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है।
विज्ञापन