फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi air pollution level aqi delhi ncr noida ghaziabad faridabad gurugram pollution level delhi air in very poor category noida ghaziabad improve marginally

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में, नोएडा, गाजियाबाद में मामूली सुधार

Mon, 06 Dec 2021 05:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

मंगलवार को हवा की रफ्तार आठ से 16 किमी प्रति घंटा आने के आसार हैं। सीपीसीबी के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी से खराब स्तर पर दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
delhi air pollution level aqi delhi ncr noida ghaziabad faridabad gurugram pollution level delhi air in very poor category noida ghaziabad improve marginally
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनसीआर के कुछ शहरों को छोड़कर वायु गुणवत्ता शनिवार के मुकाबले सुधार के बावजूद अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा के स्तर में और सुधार होगा। दिल्ली में रविवार को 57 अंकों की कमी के साथ एक्यूआई 305 के साथ बेहद खराब स्तर पर बना हुआ है। सफर के मुताबिक, मिक्सिंग हाइट व वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 8 दिसंबर से तेज हवा चलने के कारण हवा की गुणवत्ता और सुधार सकती है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, रविवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 1350 मीटर रहा। हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मिक्सिंग हाइट व हवा की रफ्तार के अनुपात के कारण वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को मिक्सिंग हाइट 2700 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 12500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। मंगलवार को हवा की रफ्तार आठ से 16 किमी प्रति घंटा आने के आसार हैं। सीपीसीबी के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी से खराब स्तर पर दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
शहर 5 दिसंबर  4 दिसंबर
दिल्ली 305 362
फरीदाबाद 311 336
गाजियाबाद 294 327
नोएडा 286 355
ग्रेटर नोेएडा 282 335
गुरुग्राम 277 334

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed