{"_id":"5eb1947e8ebc3e906700b10b","slug":"delhi-aiims-is-doing-research-on-corona-and-made-task-force-for-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर चार दर्जन से ज्यादा शोध में जुटा दिल्ली एम्स, निगरानी के लिए बनाई टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर चार दर्जन से ज्यादा शोध में जुटा दिल्ली एम्स, निगरानी के लिए बनाई टास्क फोर्स
Tue, 05 May 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
कोरोना वायरस को लेकर देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स ने चार दर्जन से ज्यादा अध्ययन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए एम्स प्रबंधन ने बाकायदा एक टास्क फोर्स गठित की है, जिसकी निगरानी में शोध किए जा रहे हैं। इनमें एम्स के डॉक्टरों के अलावा इंजीनियर और नैनोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एम्स में 49 रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस से संबंधित अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और सुविधाजनक बनाने के लिए डीन (अनुसंधान) के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया है।
विज्ञापन
डॉ. गुलेरिया ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर अध्ययनों को काफी समय पहले मंजूरी दी जा चुकी है। सभी विभागों के विशेषज्ञ इसमें जुट गए हैं। इन अध्ययन के परिणाम इंडियन मेडिकल रिसर्च जर्नल में भी प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, एम्स के प्रसूति विभाग की ओर से हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में अध्ययन प्रकाशित किया है, जिसमें कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की सफल प्रसूति कराने, स्तनपान और नवजात शिशु के कोरोना निगेटिव मिलने की जानकारी दी गई है। एम्स में अब तक कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की प्रसूति कराई जा चुकी है। दोनों ने ही स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया है।