{"_id":"615674f88ebc3e656d1a32b7","slug":"delhi-aats-arrests-thief-hitech-vehicle-thieves-used-to-steal-luxury-cars-in-just-four-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सिर्फ चार मिनट में लग्जरी कारें चोरी कर लेते था हाईटेक वाहन चोर, तीन साल में उड़ा ली 1000 से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सिर्फ चार मिनट में लग्जरी कारें चोरी कर लेते था हाईटेक वाहन चोर, तीन साल में उड़ा ली 1000 से ज्यादा
Fri, 01 Oct 2021 08:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:09 AM IST
सार
मध्य जिला के एएटीएस ने मेरठ के कुख्यात चोर दीपक राणा को गिरफ्तार किया है। बीएससी पास हाईटेक वाहन चोर ने तीन साल में 1000 लग्जरी कारें चोरी की हैं। आरोपी मेरठ, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के अलावा गोवा में चोरी की कारें भेजता था।
विज्ञापन
एएटीएस ने मेरठ के कुख्यात चोर दीपक राणा को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मेरठ के हाईटेक बीएससी पास वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बेहरमपुर खास, जानी, मेरठ निवासी दीपक राणा (32) के रूप में हुई है।
आरोपी पिछले तीन सालों के भीतर 1000 से अधिक लग्जरी कारें चोरी कर, मेरठ, यूपी के दूसरे इलाकों, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और गोवा भेज चुका है। मेरठ कॉलेज से बीएससी पास दीपक महज तीन से चार मिनट के भीतर किसी भी कार को अपने आधुनिक उपकरणों की मदद से चोरी कर लेता था।
पुलिस ने आरोपी के पास अलग-अलग कारों को डी-कोड करने का सॉफ्टवेयर के अलावा टैब, नकली चाबियां, ईसीएम व अन्य औजार बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर अभी पांच कारें बरामद कर ली हैं। इसके खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले का एएटीएस वाहन चोरों पर नजर रख रहा था। लगातार दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चोरी होकर मेरठ जा रही थी। एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि आरोपी महज तीन से चार मिनट के भीतर ही कारें चोरी कर लेते हैं।

कारें चोरी करने के लिए टैब में सॉफ्टवेयर लाया जाता है। पुलिस की एक टीम को मेरठ भेज दिया गया। वहां करीब 10 दिन टीम मेरठ में रुकी। काफी प्रयासों के बाद टीम ने आरोपी दीपक राणा की पहचान की। उस पर नजर रखी गई, बाद में आरोपी अपनी पत्नी के साथ मेरठ से शिमला के लिए निकल गया।
पुलिस की टीम भी उसके पीछे शिमला पहुंची और एक होटल से उसे दबोच लिया गया। बाद में उसे दिल्ली लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उस ने पिछले तीन सालों के भीतर 1000 से अधिक लग्जरी कारें चोरी कर लीं। इन कारों को अलग-अलग राज्य में पहुंचा दिया गया।
बाद में दीपक की निशानदेही पर पांच कारों के अलावा भारी मात्रा में वाहन चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि वह कारें चोरी करने के बाद मेरठ के कारोबारी शुएब मलिक को बेच देता था।
शुएब पिछले काफी समय से फरार है। माना जा रहा है कि शुएब ने देश छोड़ दिया है। इनके एक साथी राजजीत को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपने साथी मोंटी उर्फ शुएब के साथ मिलकर कारें चोरी कर रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।