फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP's joining of 'India' will create new equations in Delhi

Delhi : आप के ‘इंडिया’ में शामिल होने से दिल्ली में बनेंगे नए समीकरण, 2024 में हाथ को मिल सकता है झाड़ू का साथ

Thu, 20 Jul 2023 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:55 AM IST
सार

संभावना जताई जा रही है कि इस बार के चुनाव में आप और कांग्रेस साथ आ सकती है। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आप नेताओं की सोशल मीडिया पर इंडिया को लेकर बयानबाजी व मुहिम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की ओर इशारा कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi: AAP's joining of 'India' will create new equations in Delhi
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने मकसद के लिए विपक्षी दलों की बैठक में आम आदमी पार्टी के शामिल होने और नए गठबंधन ‘इंडिया’ पर सहमति से दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण बनने के आसार हैं।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इस बार के चुनाव में आप और कांग्रेस साथ आ सकती है। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आप नेताओं की सोशल मीडिया पर इंडिया को लेकर बयानबाजी व मुहिम कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की ओर इशारा कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कांग्रेस इस मामले में चुप्पी साधे हुई है। दरअसल विपक्षी दलों की बैठक में आप इस शर्त पर शामिल हुई थी कि दिल्ली के संबंध में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस राज्यसभा में उसका साथ दे। उधर कांग्रेस ने आप के शर्त को मान लिया है, मगर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि राज्यसभा में अध्यादेश के संबंध में फैसला होने के बाद आप इंडिया गठबंधन में रहेगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

या नहीं?

हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञ कहते है कि इंडिया गठबंधन में रहना आप की मजबूरी होगी, क्योंकि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो बार भारी बहुमत से जीत चुकी है, लेकिन दो लोकसभा चुनाव में वह एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी है।राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि आप व कांग्रेस के मिलकर चुनाव लड़ने पर भाजपा की राह मुश्किल हो सकती है।


वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि आम आदमी पार्टी को 32 प्रतिशत और कांग्रेस को 15 प्रतिशत वोट ही मिले थे। वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा करीब 57 प्रतिशत वोट मिले थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed