फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP National People Conference on 18th

Delhi : चुनाव के मद्देनजर 18 को आप का राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन, केजरीवाल करेंगे अध्यक्षता

Fri, 16 Sep 2022 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 04:43 AM IST
सार

Delhi:आप ने इस साल के अंत और अगले साल की शुरूआत में कई राज्यों मेें विधानसभा और निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। वह भाजपा के ऑपरेशन लोटस को विफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में आप ने रविवार को अपना राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Delhi: AAP National People Conference on 18th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप ने इस साल के अंत और अगले साल की शुरूआत में कई राज्यों मेें विधानसभा और निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है। वह भाजपा के ऑपरेशन लोटस को विफल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में आप ने रविवार को अपना राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में होने जा रहे इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


आप के अनुसार देश भर में चुने गए उसके जनप्रतिनिधियों का यह पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन होगा। सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत देश भर में चुने गए सभी विधायक और राज्यसभा सांसद शामिल होंगे। इसके अलावा देश भर में आप के चुने गए पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, चेयरमैन, मेयर, ब्लाक प्रमुख, सरपंच और प्रधान भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनके साथ अरविंद केजरीवाल देश भर में चलाए जा रहे भाजपा के ऑपरेशन लोटस और पार्टी संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


आप के अनुसार भाजपा की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस के तहत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का लालच दिया गया। इसके बाद अब पंजाब में इसका प्रयोग किया जा रहा है और पंजाब में आप के 10-12 विधायकों से संपर्क कर उनको 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। सम्मेलन में देश भर में आम आदमी पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed