फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: AAP allegation - misuse of investigative agencies against Delhi government

Delhi : आप का आरोप-दिल्ली सरकार के खिलाफ हो रहा है जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, विधायक दल की बैठक आज

Thu, 25 Aug 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 05:12 AM IST
सार

Delhi :  अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर और छापे की कार्रवाई को झूठा बताया गया।

विज्ञापन
Delhi: AAP allegation - misuse of investigative agencies against Delhi government
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आबकारी नीति पर मचे सियासी घमासान के बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग और विधायकों को करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने के मसले पर चर्चा हुई। बाद में इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। 

विज्ञापन


बैठक में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर और छापे की कार्रवाई को झूठा बताया गया है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह सीएम ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय होगी। 
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने बताया कि बैठक में मौजूदा सियासी घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विधायकों ने संजीदगी से कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर दिल्ली में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। इस मसले में असंवैधानिक और भ्रष्ट तरीके काम हो रहा है। पीएससी ने इस बाबत एक प्रस्ताव भी पारित  किया है। संजय सिंह ने बताया कि पहले सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा था। जिसमें उनको  कुछ भी नहीं मिला। फिर भी, मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अगले ही दिन भाजपा ने मनीष सिसोदिया को संदेश भिजवाया कि पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर सारे मामले बंद कर देंगे। सिसोदिया को मुख्यमंत्री बनाने का भी ऑफर दिया गया था। पीएसी ने सिसोदिया के खिलाफ झूठा केस दर्ज करने और झूठी रेड मारने पर सर्वसम्मति से सवाल उठाया गया। 

सरकार गिराने के लिए आप विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर : संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार को गिराने के लिए भाजपा आप विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं, भाजपा ने मनीष सिसोदिया की तरह आप विधायकों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सांसद ने दावा किया कि भाजपा ने विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और  कुलदीप को तोड़ने का प्रयास किया था। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आप के नेता विधायकों से संपर्क करने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा करें। 

बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साम, दाम, दंड, भेद की नीति और अपनी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। विधायकों को जांच एजेंसियों की धमकी दिलवाकर, पैसे का ऑफर देकर और डराकर सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। 


विधायकों के पास भाजपा के नेता मिलने आते हैं और धमकी भरे शब्दों में कहते हैं कि 20 करोड़ रुपये का ऑफर है। स्वीकार कर लो वरना मनीष सिसोदिया की तरह सीबीआई और ईडी छोड़ दी जाएगी। फर्जी मुकदमे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में बच्चों को अच्छी शिक्षा और लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने का काम कर रहे हैं। मुफ्त बिजली देकर गरीब के घर में रोशनी करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed