{"_id":"622ecb19284d20063b51e387","slug":"delhi-aam-aadmi-party-will-gherao-bjp-headquarters-will-demand-to-hold-mcd-elections-on-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा मुख्यालय का घेराव, तय समय पर एमसीडी चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा मुख्यालय का घेराव, तय समय पर एमसीडी चुनाव कराने की मांग
Mon, 14 Mar 2022 02:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:12 PM IST
सार
आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि चुनाव आयोग को डरा धमकाकर एमसीडी चुनाव को टाला जा रहा है। हमारी एक ही मांग है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव हों और इसका फैसला दिल्ली की जनता पर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव टालने को लेकर भाजपा को घेरा है। पार्टी ने सोमवार दोपहर में भाजपा मुख्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी का कहना है कि एमसीडी चुनाव का फैसला दिल्ली की जनता पर छोड़ा जाए। आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा को हार का डर है इसलिए एमसीडी के चुनाव टाले गए हैं।
विज्ञापन
आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि चुनाव आयोग को डरा धमकाकर एमसीडी चुनाव को टाला जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है। हमारी एक ही मांग है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव हों और इसका फैसला दिल्ली की जनता पर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह लगता है कि वह दिल्ली में कुछ भी कर लेंगे और उन्हें कोई कुछ कह नही सकता है तो वह भूल जाए। दिल्ली की साफ सफाई की जिम्मेदारी एमसीडी की है। लेकिन पूरी दिल्ली गंदी पड़ी है। इस महीने निगम के चुनाव होने थे। पार्टी की एक ही मांग है कि भाजपा चुनाव कराए।